उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का कहर जारी, दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी रही सुबह, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 13 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सर्दी और कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग में आज इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

  • दिल्ली में सर्दी का येलो अलर्ट 

शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी। दिन में बादल छाये रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। अनुमान है कि 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। शीतलहर के कारण कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बात दें कि उत्तर भारत में गलन भरी सर्दी का दौर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बीते पांच साल का सबसे कम तापमान है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 200 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चलीं। जबकि 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित रहीं। वहीं, लोग शीतलहर से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular