hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम योगी बोले- डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहीं ग्राम पंचायतें, अब गांव भी शहरों की तरह बनेंगे स्मार्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम योगी बोले- डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहीं ग्राम पंचायतें, अब गांव भी शहरों की तरह बनेंगे स्मार्ट
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी बोले- डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहीं ग्राम पंचायतें, अब गांव भी शहरों की तरह बनेंगे स्मार्ट

Vinayak Barot
Last updated: April 24, 2022 8:28 pm
Vinayak Barot
Published: April 24, 2022
Share
SHARE

जालौन, 24 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज दिवस पर रविवार को यहां इसके बाद 282 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार करने के लिए आज मैं यहां उपस्थित हुआ हूं। पंचायती राज दिवस की आप सभी को बधाई देता हूं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को भी बधाई।’

पंचायती राज दिवस को लेकर डकोर ब्लाक के ऐरी रामपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सबसे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बाल विकास परियोजना के तहत अपने हाथ से बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके बाद 282 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे तो जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य के लिए चुनी गईं ग्राम पंचायतों का प्रजेंटेशन दिया।

सीएम योगी ने कहा, ‘जनपद का ऐरी रमपुरा ग्राम एक मॉडल है, अगर ऐसी सोच हर ग्राम पंचायतों की होगी तो पंचायतें विकास की धुरी बनेगी। विकास कार्य के लिए पैसों की कमी नहीं है। हम गांव के पंचायत भवनों को मजबूत करेंगे और हर काम ग्राम पंचायतों से ही हों, इस सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमने 682 करोड़ की परियोजनाएं दी हैं, ग्राम पंचायतें डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रही हैं और अब गांव भी शहरों की तरह स्मार्ट होंगे। जल संरक्षण की दिशा में भी बेहतर काम हो रहा है, गांवों को पर्यटन की दृष्टि से भी आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। गांधीजी ने जो परिकल्पना की थी, वह आज साकार होगी। ऐरी रमपुरा गांव में हाईस्कूल की मान्यता दी जाएगी ताकि बालिकाएं अब पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाएंगी।’

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा के प्रधान ओंकार पाल, कुरेपुरा कनार ग्रांम पंचायत के प्रधान शिवदास गुप्त एवं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी को सम्मानित किया। ग्राम पंचायतों व जिला पंचायत को पंचायती राज के सर्वश्रेष्ठ पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया है। अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार मिले हैं। सम्मान पत्र मिलने के बाद दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अपनी अपनी ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों की आख्या प्रस्तुत की।

You Might Also Like

बॉलीवुड : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ऐसे किया घर में गणपति बप्पा का स्वागत, पूरे परिवार के साथ की पूजा-अर्चना
UN की चौंकाने वाली रिपोर्ट : बांग्लादेश हिंसा में लगभग 650 लोग मारे गए, अल्पसंख्यकों को ज्यादा बनाया गया निशाना
पीके ने नीतीश बाबू पर फोड़ा नया बम – भाजपा से दोस्ती नहीं तो राज्यसभा में उपसभापति पद क्यों नहीं छोड़ देते
अमानातुल्लाह की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा पर लगाया यह आरोप
आजकल आम बोलचाल का शब्द है OK, क्या आप जानते हैं इसका अर्थ और कैसे हुई इसकी उत्पत्ति?
TAGGED:cm yogidigitizationGram PanchayatsJalaun
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
महत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में युवा संघ से जुड़ रहे हैं : मनमोहनजी वैद्य

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 11, 2022
સરદાર સરોવર નર્મદા ડેમમાં પીવા માટેની પુરતી જળરાશી છતાં વિતરણ વ્યવસ્થાની ખામીને લીધે લોકો તરસ્યા
भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन, मनोज तिवारी और रवि किशन समेत कई लोगों ने जताया शोक
नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने वाले मुख्यमंत्रियों पर भड़की भाजपा, पूछा – ‘मोदी विरोध में कहां तक जाएंगे?
शिवसेना के बागी विधायक असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख रुपये की मदद देंगे, सीएम राहत कोष में दी जाएगी राशि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?