1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. आजकल आम बोलचाल का शब्द है OK, क्या आप जानते हैं इसका अर्थ और कैसे हुई इसकी उत्पत्ति?
आजकल आम बोलचाल का शब्द है OK, क्या आप जानते हैं इसका अर्थ और कैसे हुई इसकी उत्पत्ति?

आजकल आम बोलचाल का शब्द है OK, क्या आप जानते हैं इसका अर्थ और कैसे हुई इसकी उत्पत्ति?

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 मई। दो अक्षरों का एक शब्द है …OK… यह एक ऐसा शब्द है, जो आम तौर पर लोगों की जुबान पर या चैट बॉक्स में हमेशा छाया रहता है। इस शब्द के बिना तो शायद चैट अधूरा ही रह जाएगा। माना जाता है कि किसी बात पर सहमति व्यक्त करने के लिए OK शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हमारे और आपके बीच कइयों को पता भी नहीं होगा कि OK का शाब्दिक अर्थ क्या होता है, इसका फुलफॉर्म क्या है और इसकी उत्पत्ति कब व कैसे हुई?

ग्रीक शब्द OK की उत्पत्ति 183 वर्ष पहले हुई थी

वस्तुतः OK एक ग्रीक शब्‍द है, जिसका फुलफॉर्म है ‘Olla Kalla’। इसका अंग्रेजी में मतलब होता है All correct। साथ ही OK शब्‍द की उत्पत्ति 183 वर्ष पहले हुई थी। अमेरिकी पत्रकार चार्ल्‍स गोर्डोन ग्रीन के दफ्तर से इस शब्द के इस्तेमाल की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1839 में चार्ल्स किसी शब्‍द की जगह प्‍लेफुल एब्रीविएशंस का इस्‍तेमाल करते थे। वह जान बूझकर शब्‍दों को बदल देते थे और प्‍लेफुल एब्रीविएशंस का इस्‍तेमाल करते थे। ठीक वैसे ही जैसे आज LOLZ, OMG, या NBD शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हुआ प्रयोग

ओके शब्द का प्रयोग सबसे पहले Oll Korrect के एब्रीविएशन के तौर पर किया गया। यह ग्रामर पर एक व्‍यंगात्‍मक लेख था और बोस्‍टन मॉर्निंग पोस्‍ट में वर्ष 1839 में छपा था। इस ट्रेंड ने बाद में OW जैसे शब्‍द भी इस्‍तेमाल में आए। इसका मतलब भी oll wright या all right ही होता था। वर्ष 1840 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति मार्टिन वान बरेन के री-इलेक्‍शन कैम्‍पेन में ओके शब्‍द का इस्‍तेमाल किया गया। इसके बाद यह पूरी दुनिया में आम बोलचाल की भाषा में शामिल हो गया।

दिलचस्प यह है कि न्‍यूयॉर्क के किंडरहुक में पैदा हुए वान बरेन का निकनेम Old Kinderhook था। उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों में OK का इस्‍तेमाल किया और पूरे देश में OK Clubs बनाए गए। इसके बाद ओके एक डबल मीनिंग वर्ड बन गया। Old Kinderhook भी और All Correct भी।

कहां होता है OK का प्रयोग?

दरअसल, Ok का इस्तेमाल कई तरह से वाक्यों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल विशेषण (adjective) या क्रिया विशेषण (adverb) दोनों के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग किसी भी चीज के लिए सहमति दर्ज करने में ज्यादा होता है और वाक्य के हिसाब से अलग अलग तरीके से भी इसका प्रयोग किया जाता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code