hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की चेतावनी- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे देश में होगा विरोध प्रदर्शन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की चेतावनी- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे देश में होगा विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीयहिन्दी

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की चेतावनी- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे देश में होगा विरोध प्रदर्शन

Revoi Editor
Last updated: June 6, 2026 9:22 pm
Revoi Editor
Published: June 6, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 जून। NEET-UG पेपर लीक एवं CBSE परीक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में सामने आईं गड़बड़ियों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पांच घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र-युवाओं ने हिस्सा लिया। स्वस्फुर्त कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्रालय की विफलताओं को लेकर सरकार को घेरा गया।

मंच से चेतावनी देते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान ने शाम पांच बजे तक इस्तीफा नहीं दिया तो सीजेपी पूरे भारत के अलग-अलग शहरों में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने यह भी कहा – ‘जहां सिस्टम सड़ता है, वहीं कॉकरोच बाहर निकलते हैं। और आज जंतर-मंतर पर जुटी भीड़ व्यवस्था के खिलाफ लोगों के बढ़ते आक्रोश का ही प्रतीक है।’

आज का विरोध प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था – दीपके

अभिजीत ने X पर लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं। उनसे आखिरी बार मिले हुए एक वर्ष से ज्यादा हो गया है। पिछले 15 दिनों में उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है और धमकियों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। मैं उन्हें वापस घर ले जाऊंगा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का विरोध प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था। इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए आपका धन्यवाद।’

Going home to see my parents, it’s been more than a year since I last met them. They've suffered a lot over the last 15 days and had to leave home because of threats. Will be taking them back to home.

FYI, today’s protest was just a trailer. Thank you for showing up in such…

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026

शांतिपूर्ण आंदोलन सबसे बड़ी ताकत

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से लगातार लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि किसी भी परिस्थिति में प्रदर्शन का स्वरूप खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बहुत सारी ताकतें चाहती हैं कि यह प्रोटेस्ट असफल हो जाए, लेकिन यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसा न होने दें। कुछ भी हो जाए, हम इस आंदोलन को फेल नहीं होने देंगे।’

युवाओं की आवाज सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं

दीपके ने उन आलोचनाओं का भी जवाब दिया, जिनमें कहा जाता था कि केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से जमीनी बदलाव नहीं आता। उन्होंने प्रदर्शन में जुटी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज हजारों लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि युवाओं की आवाज सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “कई लोग पूछते थे कि ‘कॉकरोच’ केवल सोशल मीडिया पर दिखाई देते हैं, जमीन पर नहीं। आज जंतर-मंतर की भीड़ इस सवाल का जवाब है।”

व्यवस्था की सड़न का प्रतीक है ‘कॉकरोच’

अपने संगठन के नाम को लेकर उठने वाले सवालों पर अभिजीत दीपके ने कहा, “लोग अक्सर पूछते हैं कि मैं खुद को ‘कॉकरोच’ क्यों कहता हूं। कॉकरोच वहां दिखाई देते हैं, जहां व्यवस्था में गड़बड़ी और सड़न होती है। यदि आज इतने कॉकरोच बाहर निकल रहे हैं तो यह हमारी नहीं, सिस्टम की गलती है।” उन्होंने इसे व्यवस्था की खामियों के खिलाफ जनता के प्रतिरोध का प्रतीक बताया।

प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग भी शामिल हुए

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग भी पहुंचे। उन्होंने मंच से प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं सद्भावना और शांति का संदेश लेकर आया हूं। आप सब लोगों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन का यह तरीका चुना है, इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। शिकायत का यह मुद्दा आपने चुना है। यहां प्रदर्शन नहीं आग्रह करने आए हैं। आगे हमें उम्मीद है सरकार सकारात्मक काम करेगी। इस्तीफे की बात हो रही है, लेकिन जिम्मेदारी की बात हो। हमें उम्मीद है कि सरकार सही कदम उठाएगी। आने वाले दिनों में जो हम मांग कर रहे हैं पूरा हो।’

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘एजुकेशन मिनिस्टर कैसा हो, सोनम वांगचुक जैसा हो’ के नारे भी लगाए। इस दौरान वांगचुंग ने कहा कि पेपर लीक हो रहे हैं। इसलिए जिम्मेदारी तो तय करनी पड़ेगी। सरकार इस पर ध्यान दे।

जवाबदेही की मांग के साथ खत्म हुआ प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर करीब पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन में छात्रों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र-युवाओं ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी दल के खिलाफ नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार के लिए है।

You Might Also Like

UP में Corona को लेकर अलर्ट, सीएम योगी टीम 9 के साथ आज करेंगे बैठक, ले सकते हैं ये फैसले
बिहार : मांझी ने गठबंधन में टूट की अटकलों पर लगाया विराम, बोले – एनडीए में रहकर आवाज उठाते रहेंगे
उत्तर प्रदेश : वाराणसी में भारत-जापान मैत्री का अद्भुत संगम हाईटेक ‘रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर’ तैयार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी – कोरोना महामारी के दौरान आत्मबल का बड़ा माध्यम बना योग
अंतरिक्ष में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ चीनी रॉकेट, कहीं भी गिर सकता है मलबा, भारत भी रडार में
TAGGED:Abhijit Deepke’s ultimatumCJP founderDemand for Dharmendra Pradhan's resignationeducation ministerNationwide protests will be held
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?