hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ : कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों खाया जहर, तीन बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ : कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों खाया जहर, तीन बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों खाया जहर, तीन बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर

Revoi Editor
Last updated: June 14, 2025 4:00 pm
Revoi Editor
Published: June 14, 2025
Share
SHARE

कांकेर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात परतापुर थाना क्षेत्र में चंद्रपुर ग्राम पंचायत के ‘परलकोट विलेज-70’ की है जहां गांव के निवासी देवेंद्र बैरागी (36) ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों दीप्ती बैरागी (12), जुतिका बैरागी (नौ) और देवराज बैरागी (छह) को खिला दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बैरागी और उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत हो गई है तथा पति-पत्नी को गंभीर हालत में पंखाजूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर लिए गए फोटो में देखा जा सकता है कि घर में जमीन पर बिछे एक बिस्तर पर तीन बच्चों के शव हैं तथा शवों के करीब थालियों में भोजन परोसा हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जांच के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। संभवत: इसी वजह से परिवार ने यह कदम उठाया।’’ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

उत्तराखंड चुनाव : भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची, सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से लड़ेंगे
‘INDIA’ गठबंधन के सत्ता में आने पर कौन बनेगा प्रधानमंत्री? थरूर ने बताए ये दो नाम
कर्नाटक और महाराष्ट्र में सड़क हादसों में 22 लोगों की मौत, 27 घायल
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता आज : संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत, शांति और स्थायी समझौते की अपील
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बोले – गंभीर भारत के लिए अच्छे कोच साबित होंगे
TAGGED:5 people consumed poisonChhattisgarhkankerthree children died
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मोदी सरनेम’ विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं – ‘अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 7, 2023
पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण, अदालत ने सुरक्षित घर में भेजा
હવે રાશનકાર્ડ ગ્રાહકો હેલ્પલાઈન નંબરથી તેમની ફરિયાદ નોંધાવી શકશે
बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार से काटी कन्नी, बोले – तबीयत ठीक रही तो करेंगे प्रचार
यात्रीगण, कृपया ध्यान दें! अब 8 घंटे पहले जारी होगा आरक्षण चार्ट, एक जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में भी बदलाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?