hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़: सुकमा में प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी की मौत, अन्य सुरक्षाकर्मी घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़: सुकमा में प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी की मौत, अन्य सुरक्षाकर्मी घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़: सुकमा में प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी की मौत, अन्य सुरक्षाकर्मी घायल

Revoi Editor
Last updated: June 9, 2025 1:35 pm
Revoi Editor
Published: June 9, 2025
Share
SHARE

सुकमा, 9 जून। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस घटना में अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गिरीपुंजे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे। शर्मा गृह विभाग भी संभालते हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरीपुंजे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा 10 जून को बंद आयोजित किये जाने की घोषणा को देखते हुए कोंटा क्षेत्र के एएसपी गिरीपुंजे तथा अन्य पुलिस अधिकारी और जवान पैदल गश्त पर निकले थे।

उन्होंने बताया कि जब वह कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब पहुंचे, तभी प्रेशर बम में हुए विस्फोट की चपेट में आ गए। इस घटना में गिरीपुंजे, अन्य अधिकारी और जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरीपुंजे की मृत्यु हो गई। अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, ”गिरीपुंजे की सुकमा के कोंटा इलाके में हुए विस्फोट में जान चली गई। वह एक बहादुर अधिकारी थे और वीरता पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया था।”

शर्मा ने कहा कि किसी तरह, यदि नक्सलियों और सरकार के बीच बातचीत की स्थिति बनती है, तो इसका अंत ऐसी घटनाओं (विस्फोट का जिक्र करते हुए) से होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह एक भी गोली नहीं चलाना चाहती है, लेकिन उन्हें (नक्सलियों को) मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए, पुनर्वास योजना का लाभ उठाना चाहिए तथा समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

You Might Also Like

एम्स का नया अध्ययन – ब्लैक फंगस के 84.6% मरीजों ने कोरोना के इलाज के दौरान लिया था स्टेरॉयड
किसान नेता पंधेर ने की केन्द्र से मांग, एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए लाए अध्यादेश
ओडिशा में बोले पीएम मोदी- पूर्वी भारत के विकास से ही भारत का विकास होगा
बिहार : पटना सिविल कोर्ट में पेशी से पहले बम विस्फोट, एसआई सहित 3 पुलिसकर्मी घायल
सावधान: सर्दी के मौसम में बच्चे हो रहे निमोनिया के शिकार, ऐसे करें बचाव
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

चीन का भारत से संयम बरतने का आह्वान, NSA डोभाल बोले – आतंकवाद विरोधी काररवाई की जरूरत

Revoi Editor
Revoi Editor
May 11, 2025
मां साध्वी बेटा मुनि, दस साल बाद हुआ मिलन, 25 वर्ष पहले आचार्य महाप्रज्ञ से ली थी दीक्षा
BHU ने विदेशी छात्रों के लिए जारी की गाइडलाइन, अब 7 सीजीपीए से ज्यादा नंबर लाने पर ही मिलेगी फेलोशिप
यूपी: कानपुर होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, सैकड़ों दुकानें खाक, सेना ने संभाला मोर्चा
वाराणसी में प्रियंका गांधी की ललकार – खुद को गंगा पुत्र कहने वाले पीएम ने किसानों का किया अपमान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?