hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चंद्रयान-3 : प्रज्ञान रोवर के पास अब सिर्फ 7 दिन का समय शेष, फिर 14 दिनों तक चांद पर रहेगा अंधेरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > चंद्रयान-3 : प्रज्ञान रोवर के पास अब सिर्फ 7 दिन का समय शेष, फिर 14 दिनों तक चांद पर रहेगा अंधेरा
राष्ट्रीयहिन्दी

चंद्रयान-3 : प्रज्ञान रोवर के पास अब सिर्फ 7 दिन का समय शेष, फिर 14 दिनों तक चांद पर रहेगा अंधेरा

Vinayak Barot
Last updated: August 31, 2023 1:32 am
Vinayak Barot
Published: August 31, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर अपना एक सप्ताह पूरा कर लिया है। 23 अगस्त को लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से बाहर आए प्रज्ञान रोवर ने सल्फर (एस), और ऑक्सीजन (ओ) सहित कई रासायनिक तत्वों की उपस्थिति की पुष्टि की है। फिलहाल हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है। लेकिन अपने काम को अंजाम देने के लिए प्रज्ञान रोवर के पास अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है।

सौर ऊर्जा से चलने वाला प्रज्ञान चंद्र रात्रि के वक्त पूरी तरह काम नहीं कर पाएगा

इसरो ने बताया है कि चंद्रमा पर रात होने से पहले डेटा इकट्ठा करने के लिए प्रज्ञान रोवर के पास पृथ्वी के कुल 14 दिन हैं। दरअसल चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है। एक बार 14 दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद चंद्रमा के पास सूर्य के संपर्क के बिना दो सप्ताह की अवधि होगी। यानी कि तब चंद्रमा पर रात होगी। चूंकि प्रज्ञान एक सौर ऊर्जा से चलने वाला रोवर है, इसलिए यह पूरी तरह काम नहीं कर पाएगा।

चंद्रमा पर रात के समय तापमान -133 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है

चंद्रमा पर जब रात होगी, तब इसका तापमान  -133 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इतने कम तापमान पर प्रज्ञान रोवर के लिए काम करना मुश्किल होगा। इस अवधि के दौरान रोवर विक्रम लैंडर के संपर्क में रहेगा, लेकिन इसका इसरो से कोई सीधा संबंध नहीं होगा। एक बार मिशन पूरा होने के बाद लैंडर और रोवर पृथ्वी पर वापस नहीं आएंगे।

इसरो को उम्मीद – चंद्र रात्रि समाप्त होने के बाद दोनों फिर से काम करना शुरू कर देंगे

हालांकि इसरो की अगले सप्ताह के बाद इन्हें से स्टार्ट करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि चंद्र रात्रि समाप्त होने के बाद दोनों फिर से काम करना शुरू कर देंगे। अगर ऐसा होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। साथ ही इसरो को चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए और ज्यादा समय मिल जाएगा।

गौरतलब है कि अतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में यह पहला मौका है, जब चांद के साउथ पोल की मिट्टी की जांच हो रही है। मिशन पर गया प्रज्ञान रोवर रोज नई जानकारी जुटा रहा है और इसे धरती पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ साझा कर रहा है। रोवर को अब तक चंद्रमा के सतह पर अनियमित तापमान के होने की जानकारी मिली है। प्रज्ञान की भेजी जानकारी के अनुसार सतह पर तापमान लगभग 50 डिग्री था, जबकि सतह से केवल 8 सेमी नीचे तापमान -10 डिग्री तक गिर गया. और सतह से लगभग 1-2 सेमी ऊपर 60-70 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रज्ञान को चांद पर सल्फर ऑक्सीजन और एल्युमिनियम समेत कई तत्व मिले हैं, जो वहां पानी की खोज के लिए इसरो के दावे को और मजबूती देता है। अगर चांद पर हाइड्रोजन मिलता है तो वो अब तक की सबसे बड़ी खोज होगी।

Beyond Borders, Across Moonscapes:
India's Majesty knows no bounds!.

Once more, co-traveller Pragyan captures Vikram in a Snap!

This iconic snap was taken today around 11 am IST from about 15 m.

The data from the NavCams is processed by SAC/ISRO, Ahmedabad. pic.twitter.com/n0yvXenfdm

— ISRO (@isro) August 30, 2023

प्रज्ञान ने भेजी विक्रम लैंडर की तस्वीर

इस बीच इसरो ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई विक्रम लैंडर की बुधवार को तस्वीर जारी की। यह तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) द्वारा ली गई है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के आधिकारिक हैंडल पर कहा, “चंद्रयान-3 मिशन : कृपया मुस्कुराएं! प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। ‘मिशन की तस्वीर’ रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) ने ली है।”

You Might Also Like

पाकिस्तान: इमरान ने तय समय में चुनाव न होने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी धमकी
विश्व योग दिवस की तैयारी : जागरूकता के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और झटका, वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने दिया इस्तीफा
बृजभूषण ने विनेश फोगाट साधा निशाना, बोले – ‘चीटिंग से ओलम्पिक में भाग लेने गई थीं, भगवान ने सजा दी’
बैकुंठ एकादशी आज : खुला स्वर्ग का द्वार, भगवान रंगनाथ ने वैकुंठ द्वार पर दिए भक्तों को दर्शन
TAGGED:Chandrayaan-3darkness on the moonLander vikramPragyan rover now has only 7 days left
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?