1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandra Shekhar Azad Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने महान क्रांतिकारी को किया नमन
Chandra Shekhar Azad Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने महान क्रांतिकारी को किया नमन

Chandra Shekhar Azad Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने महान क्रांतिकारी को किया नमन

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 जुलाई । महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उनके निडर साहस और अटूट देशभक्ति का गौरवपूर्ण स्थान है। उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश के प्रति खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। उनका संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया, बल्कि भारतीयों में स्वाभिमान, आत्मविश्वास और राष्ट्रचेतना का भी संचार किया। उन्होंने कहा कि आजाद का बलिदान और साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मां भारती का अनन्य उपासक और महान क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान युगों-युगों तक देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद के प्रसिद्ध उद्घोष “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे” को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को देश के लिए प्रेरणादायी बताया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code