hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: WTC फाइनल : शतकवीर मार्करम व कप्तान बावुमा ने पलटी बाजी, दक्षिण अफ्रीका खिताबी जीत की देहरी पर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > WTC फाइनल : शतकवीर मार्करम व कप्तान बावुमा ने पलटी बाजी, दक्षिण अफ्रीका खिताबी जीत की देहरी पर
खेलहिन्दी

WTC फाइनल : शतकवीर मार्करम व कप्तान बावुमा ने पलटी बाजी, दक्षिण अफ्रीका खिताबी जीत की देहरी पर

Revoi Editor
Last updated: June 14, 2025 3:04 am
Revoi Editor
Published: June 14, 2025
Share
SHARE

लंदन, 13 जून। ऐतिहासिक लार्ड्स ग्राउंड पर गेंदबाजों के वर्चस्व वाले पहले दिनों में जहां कुल 14 विकेटों का पतन देखने को मिला था वहीं शुक्रवार को शतकवीर ओपनर एडेन मार्करम (नाबाद 102 रन, 159 गेंद, 11 चौके) व कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 65 रन, 121 गेंद, पांच चौके) की खूंटागाड़ बल्लेबाजी ने एकदम से बाजी ही पलट दी और गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में दक्षिण अफ्रीका खिताबी जीत की देहरी पर जा पहुंचा।

Aiden Markram and Temba Bavuma guide South Africa to the brink of #WTC25 glory 🙌

Look how the day unfolded 👉 https://t.co/pQ7yVByD1d pic.twitter.com/kHI8s8GDg7

— ICC (@ICC) June 13, 2025

गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को दिया 282 रनों का लक्ष्य

शुरुआती दो दिनों में जो तस्वीर उभरी थी, उसे स्पष्ट संकेत मिल रहा था कि मुकाबला तीसरे दिन से आगे शायद ही बढ़े। इसी क्रम में पिछली शाम के स्कोर 8-144 से आगे बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लंच के ठीक पहले 207 रनों पर सीमित हुई तो पहली पारी में 74 रनों की लीड खाने वाले दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य था और आज के दो सत्रों के अलावा पूरे दो दिनों का खेल शेष था।

A resolute batting display on Day 3 brings the Proteas close to a historic #WTC25 Final glory ✨

Catch the Highlights 🎥 👉 https://t.co/rk4D8uy1LA

— ICC (@ICC) June 13, 2025

दक्षिण अफ्रीका 27 वर्षों में पहला ICC खिताब जीतने से सिर्फ 69 रन दूर

अहम सवाल यही था कि पिछली तीन पारियों की भांति क्या फिर पेसरों का जलवा दिखेगा? लेकिन नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शायद, पिच की वो अतिरिक्त उछाल व तेजी कमजोर पड़ चुकी थी। तभी तो मार्करम व बावुमा के बीच अटूट शतकीय भागीदारी की मदद से उनकी टीम स्टंप्स तक 56 ओवरों में दो विकेट पर ही 213 रन बना चुकी थी। यानी पहली बार WTC फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम खुद पर लगा ‘चोकर्स’ का दाग हटाकर 27 वर्षों में अपना पहला आईसीसी खिताब जीतने से सिर्फ 69 रनों के फासले पर है और उसके पास आठ विकेट शेष हैं।

An eventful #WTC25 Final day 3⃣ of grit and fightback in the Ultimate Test at Lord's 👊#SAvAUS pic.twitter.com/VYJPIYudlQ

— ICC (@ICC) June 13, 2025

मुल्डेर व मार्करम ने दूसरे विकेट पर जोड़े 61 रन

मिचेल स्टार्क (2-53) ने हालांकि तीसरे ही ओवर में सिर्फ नौ रनों के स्कोर पर रियान रिकेल्टन (छह रन, एक चौका) के रूप में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दे दिया। लेकिन मार्करम दृढ़ इरादा लेकर उतरे थे। उन्होंने विआन मुल्डेर (27 रन, 50 गेंद, पांच चौके) के साथ 61 रनों की साझेदारी कर दी। स्टार्क ने ही चाय (2-94) से लगभग आधा घंटा पहले मुल्डेर को भी लौटाया (2-70)।

Ultimate knock in the Ultimate Test 💯

Aiden Markram brings in all his class and experience on the biggest stage 🫡

Follow the #WTC25 Final action LIVE ➡️ https://t.co/pQ7yVBzaQL pic.twitter.com/QLh0D2md33

— ICC (@ICC) June 13, 2025

मार्करम व बावुमा के बीच 143 रनों की अटूट भागीदारी

फिलहाल यह ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन की अंतिम सफलता बनकर रह गई क्योंकि सेंचुरियन के 30 वर्षीय बल्लेबाज मार्करम न सिर्फ आठवां टेस्ट शतक जड़ने में सफल रहे वरन उन्हें कप्तान बावुमा का भी भरपूर सहयोग मिला, जो बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद दुनिया के सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने क्रीज पर साहस के साथ डटे रहे। अंततः दिन का खेल समाप्त हुआ तो मार्करम व टेस्ट करिअर का 25वां पचासा ठोकने वाले बावुमा के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की अटूट भागीदारी हो चुकी थी।

The cricketing world, led by South Africa and Australia, stood together to observe a moment of silence in honour of the lives lost in the Ahmedabad tragedy. pic.twitter.com/R24txUAwAv

— ICC (@ICC) June 13, 2025

स्टॉर्क का नाबाद पचासा, दो अर्धशतकीय भागीदारियां भी कीं

इसके पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 144 रनों से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई तो कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर में ही नाथन लियोन (दो रन) को पगबाधा कर दिया (9-148)। हालांकि टेस्ट करिअर की 11वीं अर्धशतकीय पारी (नाबाद 58 रन, 136 गेंद, 190 मिनट, पांच चौके) खेलने वाले स्टार्क ने जोश हेजलवुड (17 रन, 53 गेंद, 101 मिनट, दो चौके) संग अंतिम विकेट पर 59 रनों की एक और अर्धशतकीय भागीदारी से कंगारुओं को 200 के पार पहुंचा दिया। मार्करम ने 65वें ओवर में केशव महाराज के हाथों हेजलवुड को कैच कराने के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म की।

South Africa made to toil as Starc and Hazlewood guide Australia to an imposing total 👀

Who will take the advantage in the afternoon session? 🤔

Follow #WTC25 Final LIVE: https://t.co/pQ7yVByD1d pic.twitter.com/8VkUpdVAIA

— ICC (@ICC) June 13, 2025

स्कोर कार्ड

यह स्टार्क ही थे, जो गुरुवार को जब क्रीज पर उतरे थे, उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम 73 रनों पर सात विकेट गंवा कर मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन स्टार्क ने एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को बिखरने से बचाया था। पहली पारी में पांच शिकार करने वाले कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में भी 59 रन खर्च कर चार विकेट लिए तो लुंगी एंगीडी ने 38 रन पर तीन सफलता पाई।

You Might Also Like

पंजाब : अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, हमलावर संदीप सिंह गिरफ्तार
पीएम मोदी यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर लंदन पहुंचे
महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत की श्रेष्ठ शुरुआत, पहले मैच में पाकिस्तान को 107 रनों से मात दी
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के करीब
तालिबान को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाने की तैयारी! रूस ने अगले माह प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया
TAGGED:Century maker MarkramCricketMarkram and Bavuma turned the tablesSouth Africa on the verge of winning the titleWTC Final
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

2022 में ओपनिंग डे पर इन बॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे अधिक कमाई, 7वें नंबर पर है ‘एक विलेन रिटर्न्स’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 30, 2022
ईडी ने छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को किया गिरफ्तार
मिशन 2022 : समाजवादी विजय रथ यात्रा के तहत आज अखिलेश करेंगे जौनपुर का दौरा
आबकारी नीति की सीबीआई जांच पर बोले सीएम केजरीवाल – मैं कहता रहा हूं, वे सिसोदिया को गिरफ्तार करेंगे…
असम में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?