1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र सरकार ने संसद को दी जानकारी – असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित
केंद्र सरकार ने संसद को दी जानकारी – असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित

केंद्र सरकार ने संसद को दी जानकारी – असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 फरवरी। केंद्र सरकार का कहना है कि असम में कार्यरत विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण (एफटी) ने अब तक 1,43,466 लोगों को विदेशी नागरिक घोषित किया है और उनमें से 329 को उनके मूल देश वापस भेज दिया गया है।

असम में मौजूदा समय कुल 100 विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण कार्यरत

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य सभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न एफटी ने 1,21,598 लोगों को भारतीय घोषित किया है। असम की सरकार ने सूचना दी है कि वर्तमान में असम में कुल 100 विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण कार्यरत हैं। 31 दिसंबर 2021 तक इनमें लंबित मामलों की संख्या 1,23,829 थी। 31 दिसंबर तक विदेशी नागरिक घोषित किए गए लोगों की संख्या 1,43,466 थी।

अब तक 329 लोगों को उनके मूल देश निर्वासित किया गया

गृह राज्य मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि 31 दिसंबर, 2021 तक भारतीय नागरिक घोषित किए गए लोगों की संख्या 1,21,598 थी जबकि एक फरवरी, 2022 तक 329 लोगों को उनके मूल देश निर्वासित किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को आवश्यकता के अनुसार हिरासत केंद्र या परिसर बनाने के उद्देश्य से जरूरी प्रबंध करने के लिए शक्तियां एवं दायित्व दिए गए हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code