hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: CBSE : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल, उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत गिरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > CBSE : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल, उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत गिरा
राष्ट्रीयशिक्षाहिन्दी

CBSE : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल, उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत गिरा

Revoi Editor
Last updated: May 13, 2026 3:01 pm
Revoi Editor
Published: May 13, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इस वर्ष की परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि सीबीएसई के अनुसार इस वर्ष उत्तीर्ण छात्रों के प्रतिशत में पिछले वर्ष (88.39%) के मुकाबले 3.19% की गिरावट दर्ज की गई है।

इन लिंक पर देखे जा सकते हैं परिणाम

बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट अधिकृत वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, CBSE 12th Result का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in, और results.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं। छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल एप के जरिये भी अपने स्कोर कार्ड देख सकते हैं। साथ ही रिजल्ट लिंक SMS के जरिये भी मिलेगा।

सीबीएसई ने इस वर्ष नहीं जारी की मेरिट लिस्ट

फिलहाल CBSE ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि इसके पीछे का कारण स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) से बचना है। हालांकि, बोर्ड उन टॉप 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट देगा, जिन्होंने संबंधित विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।

रिजल्ट की खास बातें

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20% रहा।
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 6.73% ज्यादा।
  • त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे अधिक 95.62% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।
  • प्रयागराज में सबसे कम 72.43% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग से मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

उल्लेखनीय है कि CBSE ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) शुरू की थी, जो मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव है। CBSE के मुताबिक, बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर दिया है। इस कदम को अब तक की सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन मार्किंग पहल बताया जा रहा है।

बोर्ड परीक्षा के लिए 17,80,365 छात्रों ने कराया था पंजीकरण

CBSE ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की थी। भारत के साथ-साथ विदेश में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 15,07,109 छात्र परीक्षा में सफल हुए।

पूरक परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता

  • कक्षा 12 के वे छात्र, जो एक विषय पास नहीं कर पाए हैं और जिन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
  • जिन छात्रों को 6वीं या 7वीं विषय बदलकर फेल घोषित किया गया है, वे फेल होने वाले विषय में बैठ सकते हैं।
  • परीक्षा में सफल हुए छात्रों को एक विषय में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा।

You Might Also Like

श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेजी पर
उत्तराखंड : हल्द्वानी में हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद, दो की मौत, 300 से ज्यादा घायल
एमवीए नेताओं का एलान : ‘हम एक साथ मिलकर लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव’
मुकेश अंबानी परिवार संग महाकुम्भ पहुंचे, संगम में लगाई आस्था की डुबकी
राजकोट गेमिंग जोन हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया शोक, अमित शाह ने भी सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात
TAGGED:85.20 percent Students PassCBSE Results DeclaredClass 12 Board Exam Results Declared
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?