1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : प्रतीक यादव के फेफड़ों में जम गए थे खून के थक्के, हार्ट और विसरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : प्रतीक यादव के फेफड़ों में जम गए थे खून के थक्के, हार्ट और विसरा सुरक्षित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : प्रतीक यादव के फेफड़ों में जम गए थे खून के थक्के, हार्ट और विसरा सुरक्षित

0
Social Share

लखनऊ, 13 मई। समाजवादी पार्टी संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार सुबह हुई मृत्यु के बाद से ही तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि प्रतीक मृत्यु फेफड़ों में खून के थक्के जमने के कारण हुई। साथ ही उनके शरीर पर पाए गए सभी घाव पहले के थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह कह रही कि भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मृत्यु ‘मस्कुलर थ्रोम्बोम्बोलिज्म’ के कारण ‘कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स’ से हुई। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पूरे हृदय, विसरा और फेफड़ों में जमा रक्त के थक्कों को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में संरक्षित किया गया है जबकि आंतरिक अंगों को रासायनिक विश्लेषण के लिए संरक्षित किया गया है।

भोर में 5 बजे सिविल अस्पताल को मिली थी तबीयत खराब होने की जानकारी

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्त के अनुसार, अधिकारियों को प्रतीक की बिगड़ती हालत के बारे में भोर में करीब 5 बजे सूचना मिली, जिसके बाद एक मेडिकल टीम उनके घर पहुंची। जब डॉक्टर वहां पहुंचे तो उनकी हालत गंभीर लग रही थी। उन्हें करीब 5.30 बजे अस्पताल लाया गया, लेकिन मेडिकल टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद 5.55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

देर रात भी बिगड़ी थी तबीयत, सिविल अस्पताल लाया गया था

इस बीच प्रतीक यादव के जिम के दोस्त सर्वेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था। सर्वेश के अनुसार अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें वापस घर ले जाया गया। लेकिन सुबह फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन : 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीति से दूर रहकर संभाला था बिजनेस

गौरतलब है कि इसी वर्ष की शुरुआत में प्रतीक ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपर्णा यादव के साथ अपने वैवाहिक मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बात करके सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने पारिवारिक संबंधों में तनाव का आरोप लगाया था और तलाक लेने की इच्छा जताई थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code