1. Home
  2. लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

ईडी के समन को केजरीवाल ने सेशन कोर्ट में दी चुनौती, अदालत ने 16 मार्च को पेश होने का दिया था आदेश

नई दिल्ली, 14 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की शिकायतों पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय का रुख किया। इससे पहले कोर्ट […]

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, नितिन गडकरी नागपुर से लड़ेंगे चुनाव, करनाल से मनोहर लाल खट्टर प्रत्याशी घोषित

नई दिल्ली, 13 मार्च। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अनुराग ठाकुर समेत 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा की दूसरी लिस्ट के मुताबिक […]

मल्लिकार्जुन खरगे ने इशारों-इशारों में दिया चुनाव न लड़ने का संकेत, बोले – ‘मैं 83 साल का हूं’

नई दिल्ली, 13 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा दिये जा रहे टिकट के संबंध में उन आरोपों को खारिज कर दिया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। दिलचस्प तो यह है कि खुद मल्लिकार्जुन खरगे ने इशारों-इशारों में इस बात का संकेत […]

तेलंगाना में बोले अमित शाह – कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए किया CAA का विरोध

हैदराबाद, 12 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के अल्पसंख्य (हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन, ईसाई और पारसी) शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि […]

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 5 राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर

नई दिल्ली, 12 मार्च। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात व उत्तराखंड की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले पार्टी ने गत आठ मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची […]

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

चंडीगढ़, 12 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार […]

हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए: पीएम मोदी

अहमदाबाद, 12 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के तहत विकास कार्य करती है, न कि चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का […]

क्या प्रधानमंत्री संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की खातिर हेगड़े के खिलाफ कार्रवाई करेंगे: कांग्रेस

नई दिल्ली, 12 मार्च। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के एक बयान को लेकर मंगलवार को कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की खातिर हेगड़े के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रश्नपत्र लीक और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी प्रधानमंत्री […]

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े बोले – ‘लोकसभा में 400+ सीटें मिलीं तो संविधान बदल देंगे’

नई दिल्ली, 10 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान संशोधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि राज्यसभा में भाजपा के दो-तिहाई बहुमत के बाद संविधान में संशोधन किया जाएगा। कांग्रेस काल में हिन्दू समाज पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए संविधान में अवांछित परिवर्तन […]

ममता ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद और युसूफ पठान को भी टिकट

कोलकाता, 10 मार्च। पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘एकला चलो’ का नारा देते हुए विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A. को बड़ा झटका दिया और रविवार को राज्य की सभी 42 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इनमें भाजपा से टीएमसी में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code