1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

0
Social Share

चंडीगढ़, 12 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।

  • हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code