1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति व सिंगापुर के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रोम, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां जी-20 शिखर बैठक के इतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से द्विपक्षीय भेंट की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां बताया कि पीएम मोदी ने जी-20 शिखर बैठक के दौरान अलग से द्विपक्षीय बैठकों के क्रम में […]

गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका जीवन हर भारतवासी को देश की एकता तथा अखंडता के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है। रविवार को सुबह गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की प्रतिमा […]

नेपाल सरकार ने सीमा पर बढ़ाई सख्ती, भारतीय नागरिकों को अब दिखाना होगा परिचय पत्र

काठमांडू, 31 अक्टूबर। नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ाते हुए भारतीय नागरिकों के लिए देश में प्रवेश पर नए नियम लागू कर दिया है। अब भारतीय नागरिकों को रविवार से नेपाल में प्रवेश करते वक्त सीमा पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि अब तक भारत के लोग बिना किसी रोक-टोक […]

पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में बोले – भारत अगले वर्ष कोविड वैक्सीन की 5 अरब डोज बनाने को तैयार

रोम, 31 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी की रोकथाम में भारत के योगदान और ‘एक धरती, एक स्‍वास्‍थ्‍य’ की परिकल्‍पना पर बल दिया है। रोम में शनिवार से प्रारंभ जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में उन्होंने कहा कि भारत अगले वर्ष के अंत तक पांच अरब से अधिक कोविड टीके की खुराक […]

पीएम मोदी सहित वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में जी-20 सम्मेलन शुरू

रोम, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्वभर के नेताओं की मौजूदगी में शनिवार से यहां दो दिवसीय 16वां जी-20 शिखर सम्‍मेलन शुरू हुआ। इस वर्ष का शिखर सम्‍मेलन जनता, ग्रह और समृद्धि के विषय पर केंद्रित है। शिखर सम्‍मेलन में आर्थिक और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति में सुधार, जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ विकास पर जोर […]

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से की भेंट, भारत आने का दिया आमंत्रण, गरीबी और जलवायु परिवर्तन पर की चर्चा

रोम, 30 अक्टूबर। जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैटिकन सिटी जाकर कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। पोप फ्रांसिस से पीएम मोदी की आमने-सामने की पहली मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे तक चली और उनके बीच बैठक कोविड, शांति व स्थिरता, गरीबी […]

पीएम मोदी की इतालवी समकक्ष से वार्ता : व्‍यापार और निवेश संबंधों में विस्‍तार के लिए भारत-इटली सहमत

रोम, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात यहां इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान भारत और इटली ने द्विपक्षीय भागीदारी कार्ययोजना 2020-25 की समीक्षा की और दोनों देश व्यापार और निवेश संबंधों के विस्‍तार पर सहमत हो गए। दोनों देशों ने नवीकरणीय और स्वच्छ […]

भारत को कोविडरोधी टीके खरीदने के लिए एआईआईबी और एडीबी दो अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण देंगे

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। बीजिंग स्थित बहुपक्षीय विकास बैंक – एशियाई इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इंवेस्‍टमेंट बैंक (एआईआईबी) और मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (एडीबी) एशिया-प्रशांत क्षेत्र में टीकों की पहुंच सुविधा योजना के तहत भारत को कोविडरोधी टीके खरीदने के लिए दो अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण देंगे। गौरतलब है कि भारत ने सौ करोड़ से अधिक […]

डीजीसीए का फैसला : अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 नवंबर तक बढ़ा

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच भारत सरकार ने देश से आने-जाने वालीं निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर लागू प्रतिबंध एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को जारी इस आशय के सर्कुलर में कहा कि भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों […]

रोम के पियाजा गांधी में भारतीय समुदाय ने ‘केम छो’ से किया स्वागत, पीएम बोले – ‘मजा मा, मजा मा’

रोम, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे के पहले दिन गुरुवार को दिन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पियाजा गांधी पहुंचे तो वहां भारतीय समुदाय लोगों ने संस्कृत मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने उनका अभिवादन किया। पियाजा गांधी में पीएम मोदी के स्वागत के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code