hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित शाह की बंगाल में खुली चेतावनी- ‘चुनाव के दिन घर से बाहर न निकलें तृणमूल के गुंडे…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > अमित शाह की बंगाल में खुली चेतावनी- ‘चुनाव के दिन घर से बाहर न निकलें तृणमूल के गुंडे…’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह की बंगाल में खुली चेतावनी- ‘चुनाव के दिन घर से बाहर न निकलें तृणमूल के गुंडे…’

Revoi Editor
Last updated: April 11, 2026 6:34 pm
Revoi Editor
Published: April 11, 2026
Share
SHARE

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 11 अप्रैल। चुनावी दौरे पर पश्चिम बंगाल में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बांकुड़ा जिले के ओंदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा और हुंकार भरी कि यदि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आती है तो टीएमसी के ‘सिंडिकेट राज’ का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने राज्य में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को हर हाल में सजा दिलाने की बात भी कही।

भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं, घुसपैठियों को निकाल फेंका जाएगा

घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है, और देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले घुसपैठियों को यहां से बाहर निकाल फेंका जाएगा।”

TMC सरकार ने बंगाल की भूमि को घुसपैठियों के लिए धर्मशाला बना दिया है। भाजपा सरकार एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर करेगी।

টিএমসি সরকার বাংলার ভূমিকে অনুপ্রবেশকারীদের ধর্মশালায় পরিণত করেছে। বিজেপি সরকার প্রত্যেক অনুপ্রবেশকারীকে একে একে বিতাড়িত করবে।#BhoyNoyBhorosa pic.twitter.com/DPhCJ2BvPZ

— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2026

शाह ने मंच से टीएमसी के संरक्षण में रहने वाले असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, ‘मैं तृणमूल के पाले हुए गुंडों को एक सीधा और साफ संदेश दे रहा हूं, वे चुनाव के दिन अपने घरों से बाहर न निकलें। आम जनता को परेशान करने की भूल बिल्कुल न करें, वर्ना चुनाव के बाद आपका क्या अंजाम होगा, आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।’

अगर TMC के किसी गुंडे ने भाजपा कार्यकर्ता को परेशान किया, तो उसका अच्छे से हिसाब किया जाएगा।

गुंडे मतदान के दिन घरों में ही बैठे रहें, वरना वोटिंग के बाद उनकी खैर नहीं होगी।

কোনো TMC গুন্ডা যদি কোনো বিজেপি কর্মীকে হেনস্থা করে, তবে তাদের হিসাব নেওয়া হবে।
ভোটের দিন গুন্ডাদের… pic.twitter.com/ucWKXrj4bR

— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2026

ओंदा और विष्णुपुर के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मुद्दा भी उठाया। तृणमूल को सख्त चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘पिछले चुनावों के बाद से हमारे 300 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। ममता के संरक्षण में इन हत्याओं को अंजाम देने वाले सभी लोगों और महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ अपराध या अन्याय करने वालों को जेल जाना होगा।’

‘भाजपा के सत्ता में आते ही तृणमूल के गुंडों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे’

अमित शाह ने आगे कहा – ‘तृणमूल के गुंडों को लगता है कि उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि एक बार हमारी सरकार बनने दीजिए, हम उनमें से एक-एक से हिसाब चुकता करेंगे। ये गुंडे अभी ममता के संरक्षण में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही भाजपा सत्ता में आएगी, हम उन्हें चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे।’

बालूचरी साड़ियों और पांचमुरा के टेराकोटा घोड़ों के लिए GI टैग सुरक्षित होगा

बांकुड़ा की रैली में अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि राज्य में सत्ता संभालने के तुरंत बाद उनकी सरकार इस क्षेत्र की प्रसिद्ध बालूचरी साड़ियों और पांचमुरा के टेराकोटा घोड़ों के लिए जीआई (GI) टैग सुरक्षित करेगी। ओंदा की रैली में गृह मंत्री ने क्षेत्र के आलू उत्पादक किसानों को विशेष आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की उपज को देश के कोने-कोने में भेजा जाएगा ताकि उन्हें अपनी फसलों का सही और लाभकारी मूल्य मिल सके।

बंगाल के आलू किसान परेशान हैं, क्योंकि TMC सरकार ने बंगाल से दूसरे राज्यों में आलू भेजने पर रोक लगाई है। भाजपा सरकार बंगाल के आलू देशभर में भेजकर अच्छे दाम दिलवाएगी।

পশ্চিমবঙ্গ থেকে অন্য রাজ্যগুলিতে আলু রপ্তানি নিষিদ্ধ করেছে TMC সরকার, যার ফলে আলু চাষীরা চিন্তিত। বিজেপি সরকার… pic.twitter.com/xNQ2In9MXb

— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2026

आलू किसानों की दुर्दशा को लेकर भी दिए कई संदेश

शाह ने राज्य में आलू की खेती, विशेष रूप से बांकुड़ा क्षेत्र में और यहां के किसानों की दुर्दशा को लेकर भी कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि आलू किसान अपनी उपज को दो रुपये की कीमत पर भी नहीं बेच पा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह ममता के अहंकार का परिणाम है। वह आलू को झारखंड, बिहार या ओडिशा भेजने की अनुमति देने से इनकार करती हैं। नतीजतन, आलू किसानों को घोर निराशा में छोड़ दिया गया है। उनकी मुसीबतें चरम स्तर पर पहुंच गई हैं।’

किसान जल्द ही पूरे देश में बेहतर गुणवत्ता वाले आलू के बीजों का निर्यात करेंगे

अमित शाह ने कहा, ‘हमारी सरकार बनते ही हम दूसरे राज्यों में आलू बेचने की सुविधा प्रदान करेंगे। किसानों को अब पंजाब से आलू के बीज मंगाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब से, उच्च गुणवत्ता वाले आलू के बीजों का उत्पादन यहीं बिष्णुपुर में किया जाएगा। स्थानीय किसान जल्द ही पूरे देश में बेहतर गुणवत्ता वाले आलू के बीजों का निर्यात करेंगे। आलू किसानों के लिए एक विशेष बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा।’

You Might Also Like

ई-श्रम पोर्टल पर 2 माह से कम समय में 4 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण : भूपेंद्र यादव
कांग्रेस को झटका : 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने की नोटिस
गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज ‘सुदर्शन सेतु’ का किया उद्घाटन
Agniveer: पांचवें बैच की पासिंग आउट परेड, आईएनएस चिल्का से लगभग 2972 ​​अग्निवीरों ने लिया प्रशिक्षण
यूपी : योगी कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी, किसानों-सरकारी वकीलों और बस यात्रियों पर सरकार मेहरबान
TAGGED:amit shahDo Not Step Out of Your HomesElection Campaign in BengalElection DayShah's Open Warning in BengalTrinamool Goons
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?