1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

AIFF की बड़ी काररवाई – महासचिव प्रभाकरण तत्काल प्रभाव से बर्खास्त, उनके कामकाज को लेकर नाराज थे सदस्य

नई दिल्ली, 8 नवम्बर। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शाजी प्रभाकरण को एआईएफएफ महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। एआईएफएफ की कार्यकारी समिति द्वारा अंतिम मंजूरी प्रदान किए जाने से पहले अंतरिम अध्यक्ष कल्याण ने यह निर्णय लिया। कल्याण चौबे ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘एआईएफएफ सदस्यों के बीच […]

विश्व कप क्रिकेट : ग्लेन मैक्सवेल की अविश्वसनीय पारी, अफगानिस्तान के खिलाफ हार की कगार से लौटा ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में

मुंबई, 7 नवम्बर। वैसे तो क्रिकेट का खेल अपनी अनिश्चितताओं के लिए ही विख्यात है, लेकिन ग्राउंड पर कभी-कभार ऐसा चामत्कारिक प्रदर्शन देखने को मिलता है, जो क्रिकेट प्रशंसकों को जेहन में अमिट छाप छोड़ जाता है। मंगलवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल की ऐसी ही अविश्वसनीय द्विशतकीय पारी (नाबाद 201 रन, […]

बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ‘टाइम्ड आउट’ विवाद के अगले दिन विश्व कप से बाहर

नई दिल्ली, 7 नवम्बर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप 2023 में एक फैसले की वजह से सुर्खियों में आए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बाईं तर्जनी की चोट के कारण वह राउंड रॉबिन लीग में टीम का आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि बांग्लादेश की टीम पहले […]

राष्ट्रगान और प्रशंसकों से मिलती है ऊर्जा, बोले विराट कोहाली- यह मेरे लिए यह बेहद खास है

मुंबई, 7 नवंबर। अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के एक दिवसीय शतकों की बराबरी कर उत्साह से लबरेज विराट कोहली ने कहा कि मैदान पर हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में मैच से पहले इतने सारे लोगों के सामने राष्ट्रगान गाना अद्भुत ऊर्जा का संचार करता है। खास बातचीत में विराट कोहली ने कहा “सच कहूं तो […]

क्रिकेट इतिहास में अनूठा विवाद : पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कोई बल्लेबाज ‘timed out’

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। भारत की मेजबानी में जारी आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप के दौरान सोमवार को ऐसा नाटकीय विवाद देखने को मिला, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 वर्षों के इतिहास में इसके पहले कभी नहीं हुआ था। अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले के दौरान उभरा यह विवाद निःसंदेह भद्रजनों […]

विश्व कप क्रिकेट : विवादित मैच में बांग्लादेश 3 विकेट से विजयी, श्रीलंका की भी चुनौती समाप्त

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। ‘हम तो डूबे हैं सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे’ – यही कहावत सोमवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में चरितार्थ हुई, जब आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप से पहले ही बाहर हो चुके बांग्लादेश ने एक तनावपूर्ण, नाटकीय व विवादित मैच में 53 गेंदों के रहते तीन विकेट से रोमांचक […]

पिच में कोई खराबी नहीं थी, हमने 70-80 रन ज्यादा दिए, हार के बाद बोले अफ्रीकी कोच वॉल्टर

कोलकाता, 6 नवंबर। भारत के खिलाफ विश्व कप के लीग मैच में अपनी टीम के 83 रन पर सिमट जाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वॉल्टर ने पिच पर ठीकरा फोड़ने की बजाय कहा कि यह 326 रन वाली पिच नहीं थी लेकिन उनके गेंदबाजों ने 70 . 80 रन अधिक दे दिये। […]

विश्व कप में भारत की एकतरफा जीत दर्ज पर बोले विक्रम राठौड़- हमारा फोकस अपने खेल पर

कोलकाता, 6 नवंबर। विश्व कप में अभी तक सभी आठ मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि टीम सेमीफाइनल के प्रतिद्वंद्वी को लेकर चिंतित नहीं है और इस टूर्नामेंट में फोकस सिर्फ अपने प्रदर्शन पर रहा है जिसका फायदा मिला है । फाइनल की प्रबल […]

मास्टर ब्लास्टर से प्रशंसा पाकर भावुक हुए विराट, बोले -‘सचिन जितना श्रेष्ठ कभी नहीं बन पाऊंगा’

कोलकाता, 5 नवम्बर। मौजूदा टीम इंडिया की बल्लेबाजी पंक्ति के प्रमुख स्तंभों में एक पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप 2023 में रनों की कोई कमी नहीं है और अब तक खेले गए आठ मैचों में दो शतक व चार अर्धशतकों सहित कुल 543 रन बनाकर वह सर्वाच्च स्कोररों […]

विश्व कप क्रिकेट : बर्थडे ब्वॉय कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक के बाद जडेजा का जलवा, टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत

कोलकाता, 5 नवम्बर। टीम इंडिया ने रविवार को लाजवाब प्रदर्शन से खचाखच भरे ईडन गार्डन्स के अलावा अपने करोड़ों प्रशंसकों को दीपावली से हफ्तेभर पूर्व ही आतिशबाजी फोड़ने का भरपूर अवसर प्रदान किया। Unstoppable and relentless, Team India secures their 8th consecutive victory in the #CWC2023! @imVkohli's magnificent century served as the bedrock of their […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code