1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

विश्व कप क्रिकेट : न्यूजीलैंड से हिसाब चुकता कर टीम इंडिया फाइनल में, कोहली व श्रेयस के शतक, शमी ने झटके 7 विकेट

मुंबई, 15 नवम्बर। राउंड रॉबिन लीग चरण में ‘परफेक्ट 9’ के आंकड़े से अजेय रही टीम इंडिया ने बुधवार को यहां पहले सेमीफाइनल में भी घरेलू समर्थकों के सम्मुख अपना पराक्रम जारी रखा और विराट कोहली, श्रेयस अय्यर व अनुभवी पेसर मो. शमी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शनों के बीच गत उपजेता न्यूजीलैंड को 70 रनों से […]

सचिन ने कोहली के लिए लिखा – ‘युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है’

मुंबई, 15 नवम्बर। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में गत उपजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी एक दिनी विश्व कप क्रिकेट सेमीफाइनल के दौरान जैसे ही हमवतन लिटिल जीनियस सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए 50 शतकों का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का […]

‘किंग’ कोहली ने तोड़ दिया मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, एक दिनी में ठोका 50वां सैकड़ा

मुंबई, 15 नवम्बर। ‘किंग’ विराट कोहली ने गत पांच नवम्बर को कोलकाता में आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप लीग मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49वें शतक की बराबरी की थी तो लिटिल जीनियस ने इस धाकड़ बल्लेबाज को बधाई देते हुए कामना की थी कि […]

विश्व कप क्रिकेट : न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा बोले – ‘वर्ष 2019 अतीत की बात, हमारा फोकस वर्तमान पर’

मुंबई, 14 नवम्बर। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप में पिछले दो बार के उपजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि भारत द्वारा पूर्व में जीती गईं दो विश्व कप उपाधियों या वर्ष 2019 सेमीफाइनल की असफलता अतीत […]

सौरभ गांगुली ने की सहवाग की तारीफ – ‘विस्फोटक दृष्टिकोण से टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका बदल दी’

नई दिल्ली, 14 नवम्बर। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग की खुलकर तारीफ की है, जिन्हें 24 घंटे पूर्व ही खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। गांगुली ने सहवाग के लिए एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी […]

ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी जारी रखने के इच्छुक कमिंस, आईपीएल नीलामी में भी देंगे नाम

कोलकाता, 14 नवंबर। पैट कमिंस ने विश्व कप के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का वनडे कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है । कमिंस को पहले टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी लेकिन आरोन फिंच के पिछले साल अचानक संन्यास लेने के बाद उन्हें वनडे कप्तान भी बनाया गया। शुरूआती दो मैच हारने के बाद […]

आईसीसी हाल ऑफ फेम में पहली भारतीय महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी शामिल, सहवाग और डीसिल्वा को भी मिला सम्मान

नई दिल्ली, 13 नवम्बर। पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनके साथ अपने जमाने के धुरंधर भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अरविंद डिसिल्वा को भी उनके करिअर की शानदार उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया। A momentous day […]

इंडिया से मिली हार के बाद बोले डच बल्लेबाज निदामानुरू- कुलदीप और जडेजा के खिलाफ खेलकर काफी कुछ सीखा

बेंगलुरू, 13 नवंबर। विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद नीदरलैंड के बल्लेबाज तेजा निदामानुरू ने उम्मीद जताई है कि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा जैसे भारतीय स्पिनरों को खेलने के अनुभव से मिली सीख से उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। जून में आईसीसी क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करने वाले निदामानुरू ने […]

विश्व कप क्रिकेट : टीम इंडिया की नीदरलैंड्स के खिलाफ रनों की आतिशबाजी, ‘परफेक्ट 9’ से लीग चरण का समापन

बेंगलुरु, 12 नवम्बर। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की आतिशबाजी के बीच दीवापली का जश्न मनाया और नीदरलैंड्स को 158 रनों से हराकर आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप में ‘परफेक्ट 9’ (यानी सभी नौ मैचों में जीत) के साथ राउंड रॉबिन लीग चरण का समापन किया। […]

पूर्व कप्तान रवि शास्त्री बोले – ‘भारत इस बार नहीं जीता तो उसे अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा’

बेंगलुरु, 12 नवम्बर। आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप में सेमीफाइनल का टिकट सुरक्षित करने के बाद मेजबान टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्ले से ऐसा धूम-धड़ाका मचाया कि दिवाली पर पटाखों का शोर भी कमजोर पड़ गया। नीदरलैड्स के खिलाफ खेले गए राउंड रॉबिन लीग चरण के इस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code