1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति

राजनीति

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर छिड़ा पोस्टर वॉर : सपा कार्यालय के बाहर लगा “प्रबल इंजन की सरकार” का पोस्टर

लखनऊ, 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एक विशालकाय होर्डिंग ने सबका ध्यान खींच लिया है। पोस्टर सपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘डबल इंजन सरकार’ के नारे की तर्ज पर […]

उमा भारती फिर तूफानी वापसी को तैयार, झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान

भोपाल, 22 अक्टूबर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फायरब्रांड नेता साध्वी उमा भारती ने राष्ट्रीय राजनीति में फिर तूफानी वापसी की तैयारी कर ली है। इस क्रम में उन्होंने झांसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में […]

Bihar Elections : चुनाव प्रचार के बीच तेजस्वी का बड़ा एलान- प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा

पटना, 22 अक्टूबर। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के बीच एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेस में यह एलान किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना कारण बताए संविदाकर्मियों की […]

पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने गुजराती नववर्ष की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने आज गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी हार्दिक कामना है कि आज से शुरू हो रहा नव वर्ष आप सभी के जीवन […]

गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें अपने समर्पण और मेहनती स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली हैं। उन्होंने […]

भारत ने काबुल में खोला दूतावास तो अफगान‍िस्‍तान का रिटर्न ग‍िफ्ट, TAPI गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आदेश

नई दिल्ली/काबुल, 21 अक्टूबर। भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में मंगलवार को नई गर्माहट दिखी, जब नई दिल्ली ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा दे दिया। इससे जाहिर होता है कि भारत अब अफगानिस्तान में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने जा रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह कदम […]

पुलिस स्मृति दिवस : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले – मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह हो जाएगा खत्म

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। यह दिवस 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में […]

पंजाब : पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ FIR, बहू के साथ अवैध संबंध और बेटे की हत्या का आरोप

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला के एक थाने में उनके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में मो. मुस्तफा के साथ उनकी पत्नी व कांग्रेस शासनकाल के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री रहीं रजिया सुल्ताना और बहू को भी आरोपित बनाया गया […]

झामुमो ने कांग्रेस व राजद पर लगाया धोखेबाजी का आरोप, बिहार चुनाव से खुद को किया अलग

गिरिडीह, 20 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में स्पष्ट रूप से बिखराव का संकेत मिला, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)  ने कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए खुद को बिहार विधानसभा चुनाव से अलग कर लिया। जेएमएम के बड़े नेता सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को इस […]

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, बोले – यह पर्व एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक

लंदन, 20 अक्टूबर। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर किएर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर हिन्दू, जैन और सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह रोशनी का त्योहार खुशियों, एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक है। स्टार्मर ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए बताया […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code