hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत ने काबुल में खोला दूतावास तो अफगान‍िस्‍तान का रिटर्न ग‍िफ्ट, TAPI गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत ने काबुल में खोला दूतावास तो अफगान‍िस्‍तान का रिटर्न ग‍िफ्ट, TAPI गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आदेश
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत ने काबुल में खोला दूतावास तो अफगान‍िस्‍तान का रिटर्न ग‍िफ्ट, TAPI गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आदेश

Revoi Editor
Last updated: October 22, 2025 1:24 am
Revoi Editor
Published: October 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/काबुल, 21 अक्टूबर। भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में मंगलवार को नई गर्माहट दिखी, जब नई दिल्ली ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास का दर्जा दे दिया। इससे जाहिर होता है कि भारत अब अफगानिस्तान में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने जा रहा है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह कदम दोनों देशों के बीच दोस्ताना और सहयोगी रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में लिया गया है।

दिलचस्प तो यह रहा कि भारत ने जैसे ही यह कदम उठाया, तालिबान सरकार ने भी तुरंत रिटर्न गिफ्ट दे दिया। इस क्रम में ताल‍िबान सरकार के उप प्रधानमंत्री मुल्‍ला अब्‍दुल गनी बरादर तुर्कमेन‍िस्‍तान, अफगान‍िस्‍तान, पाक‍िस्‍तान और भारत को जोड़ने वाली तापी (TAPI) गैस पाइपलाइन का निर्माणाधीन प्रोजेक्ट देखने पहुंच गए और उन्होंने प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दे दिए।

TAPI प्रोजेक्ट भारत के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा

सच पूछें तो TAPI प्रोजेक्ट भारत के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है और इस बार तो तुर्कमेनिस्तान भी पूरी तरह भारत के साथ है। यह पाइपलाइन सीधे भारत तक गैस लाएगी, जिससे देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। बिजली बनेगी, उद्योग चलेंगे और घरेलू गैस की सप्लाई भी आसान होगी।

यह प्रोजेक्ट भरोसे और क्षेत्रीय सहयोग का पुल – अफगान डिप्टी पीएम

अफगान उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ पाइपलाइन नहीं बल्कि भरोसे और क्षेत्रीय सहयोग का पुल है। यानी भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के बीच रणनीतिक दोस्ती और व्यापार के नए रास्ते खुल रहे हैं।

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति बोले – यह प्रोजेक्ट हमारी प्राथमिकताओं में शामिल

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बेर्दिमुहम्मेदोव ने भी कहा कि TAPI उनके देश की प्राथमिकताओं में शामिल है और समय पर पूरा करना उनका लक्ष्य है। उनका मानना है कि प्रोजेक्ट पूरे क्षेत्र के लिए आर्थिक स्थिरता और विकास लाएगा।

काबुल में भारतीय दूतावास खुलने की जहां तक सवाल है तो यह सिर्फ कागजों की बात नहीं है। इसका मतलब है कि भारत अब अफगानिस्तान में सीधे तौर पर अपने विकास, मानवीय सहायता और क्षमता निर्माण के कामों में और सशक्त भूमिका निभा सकेगा। दूतावास के जरिए भारत अब प्राथमिकताओं के हिसाब से अफगान समाज की मदद कर सकेगा और वहां स्थायी राजनीतिक और आर्थिक संपर्क बनाए रख सकेगा।

अफगानिस्तान में जारी है गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य

अफगान‍िस्‍तान के न्‍यूज पोर्टल टोलो न्‍यूज के अनुसार तापी पाइपलाइन का काम अफगानिस्तान में पिछले वर्ष से चल रहा है। अफगान सरकार के अनुसार अब तक अफगान जमीन पर 14 किलोमीटर पाइप लाइन पूरी हो चुकी है और लगभग 70 किलोमीटर पाइपलाइन लगाने की तैयारी की जा चुकी है।

वहीं तुर्कमेनिस्तान से गैस पाइप लाइन की बड़ी सामग्री भी अफगानिस्तान भेजी जा चुकी है। अफगान अधिकारी हामदुल्लाह फितरत का कहना है कि जैसे ही पाइपलाइन हेरात तक पहुंचेगी, अफगानिस्तान को तुर्कमेन गैस सीधे मिल सकेगी। इससे वहां की जनता को गैस की सप्लाई आसानी से मिल पाएगी।

तापी प्रोजेक्ट से भारत को एनर्जी सिक्‍योरिटी मिलेगी

कुल मिलाकर देखें तो तापी प्रोजेक्‍ट पर काम पूरा हो जाने से भारत को एनर्जी सिक्‍योरिटी मिलेगी। देश की बढ़ती बिजली और गैस की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, क्षेत्रीय सहयोग मजबूत होगा और अफगानिस्तान-तुर्कमेनिस्तान के रास्ते से भारत के उद्योग और व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी।

यानी तापी प्रोजेक्ट से भारत सिर्फ गैस ही नहीं पाएगा बल्कि रणनीतिक और आर्थिक फायदे भी होंगे। कूटनीत‍िक मामलों के जानकारों का कहना है कि यह कदम सिर्फ अफगानिस्तान और भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के लिए महत्वपूर्ण है। भारत अपनी मौजूदगी दिखा रहा है और ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ राजनीतिक प्रभाव भी बढ़ा रहा है।

You Might Also Like

इंदौर में भारत के नक्शे वाली विशाल मानव श्रृंखला, 5,335 लोगों ने मिलकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
दिल्ली चुनाव के बीच AAP को झटका : केजरीवाल का साथ छोड़ कई नेता भाजपा में शामिल
अपनी अप्रकाशित पुस्तक पर मचे भारी हंगामे के बाद जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का कदम सही
बापू की पुण्य तिथि पर पीएम मोदी बोले – गांधी जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए सामूहिक प्रयास हो
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ संग लिए सात फेरे, सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी संपन्न
TAGGED:Afghanistan gave a returngiftexpedite TAPI gas pipeline projectIndia opens embassy in Kabul
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?