1. Home
  2. हिन्दी
  3. रक्षा

रक्षा

फ्रांस से 114 नए राफेल जेट खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने 3.25 लाख करोड़ के सौदे को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 12 फरवरी। केंद्र सरकार ने फ्रांस से नए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में इस सौदे को मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद […]

गृह मंत्री अमित शाह बोले- बीएसएफ सिर्फ सीमा रक्षक नहीं, आपदा में भी ढाल

जम्मू, 6 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में स्थित बोबिया सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को सलाम किया। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सीमा रक्षकों के लिए 250 करोड़ रुपये की […]

जम्मू-कश्मीर : डोडा में सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरा,10 जवानों की मौत

श्रीनगर, 22 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को एक सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई जबकि अन्य जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला। सैन्य अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए […]

सेना दिवस पर जनरल द्विवेदी बोले – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने स्थापित किया न्यू नॉर्मल, आत्मनिर्भरता पर जोर

जयपुर, 15 जनवरी। भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने एक नया न्यू नॉर्मल स्थापित किया है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और सटीक काररवाई की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक परिपक्व, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार सैन्य बल की तस्वीर पेश करता […]

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि – हाइपरसोनिक मिसाइल से संबंधित महत्वपूर्ण ग्राउंड परीक्षण हुआ सफल

नई दिल्ली, 9 जनवरी। भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी (DRDL) की सहायता से हासिल की गई है। दरअसल, डीआरडीएल ने सक्रिय शीतलन युक्त पूर्ण-स्तरीय स्क्रैमजेट इंजन (फुल स्केल कंबस्टर) का दीर्घ-अवधि ग्राउंड परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया है। डीआरडीएल, रक्षा […]

DRDO की एक और उपलब्धि : एक ही लॉन्चर से दो ‘प्रलय’ मिसाइलों का साल्वो लॉन्च

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम जोड़ी, जब उसने एक ही लॉन्चर से दो ‘प्रलय’ मिसाइलों का सल्वो प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया। एक ही लॉन्चर से तेजी से एक के बाद एक प्रलय मिसाइल के दो प्रक्षेपण अंजाम दिए गए। ठोस ईंधन आधारित […]

रक्षा मंत्रालय की DAC ने 79 हजार करोड़ की रक्षा खरीद व अपग्रेड प्रस्तावों को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर। रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 79 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद और अपग्रेड प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यह फैसला भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की युद्ध क्षमता को मजबूत करने के लिए काफी अहम है। इसमें पुराने हथियारों का अपग्रेड, नए आधुनिक हथियारों की खरीद […]

भारतीय सेना ने जारी की नई गाइडलाइन : अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे सैन्यकर्मी

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल पर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सैन्यकर्मी किस तरह सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी देखने और निगरानी के लिए भारतीय सेना की गाइडलाइन के अनुसार […]

भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड, देश-विदेश के 559 अधिकारी कैडेट्स को सेना में कमीशन

देहरादून, 13 दिसम्बर। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य और भावनात्मक आयोजन किया गया। गौरव, परंपरा और सैन्य अनुशासन से ओतप्रोत इस समारोह में देश-विदेश के 559 अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। देश की रक्षा के लिए […]

राजनाथ सिंह ने लद्दाख में 5000 करोड़ रुपये की 125 प्रमुख सीमा परियोजनाओं का किया उद्घाटन, सीमा सुरक्षा होगी मजबूत

लेह (लद्दाख), 7 दिसम्बर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में रविवार को 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीमा सड़क संगठन (BRO) की 125 रणनीतिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। ये एक ही समय में उद्घाटित की गईं सबसे अधिक परियोजनाएं हैं। इनमें 28 सड़कें, 93 पुल और चार अन्य परियोजनाएं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code