1. Home
  2. हिन्दी
  3. रक्षा

रक्षा

डीएसी ने 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 13 जुलाई। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस व चार ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को रक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि […]

भारतीय सेना का चीन को कड़ा संदेश : पूर्वी लद्दाख में भारी हथियारों के साथ किया अभ्यास, गरजे टैंक

नई दिल्ली, 8 जुलाई। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर लंबे समय से जारी गतिरोध के बीच भारी हथियारों के साथ अभ्यास कर चीन को कड़ा संकेत दिया है। इस कड़ी में पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार करने और दुश्मन के ठिकानों पर टैंकों, तोपों और बख्तरबंद वाहनों के साथ […]

अमेरिका के साथ ड्रोन सौदे की कीमत अभी तय नहीं, रक्षा मंत्रालय ने खारिज की सोशल मीडिया रिपोर्ट

नई दिल्ली, 25 जून। रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका के साथ हुए ड्रोन सौदे में मूल्य घटक के साथ अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया में साझा की जा रही रिपोर्ट खारिज करते हुए कहा है कि भारत ने अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन की खरीद के लिए कीमत एवं अन्य शर्तों को अभी तय नहीं […]

रक्षा मंत्री राजनाथ की घोषणा – यूपी रक्षा औद्योगिक गलियारे में ड्रोन, यूएवी व ब्रह्मोस मिसाइलों का भी होगा निर्माण

लखनऊ, 17 जून।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन रक्षा गलियारे को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि इस रक्षा गलियारे में न सिर्फ नट और बोल्ट या स्पेयर पार्ट्स ही नहीं वरन ड्रोन, यूएवी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (सिस्टम), विमान व ब्रह्मोस मिसाइलों का भी निर्माण और संयोजन किया जाएगा। […]

भारतीय वायुसेना ने MIG-21 एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने पर लगाई अस्थायी रोक, लगातार हो रहे हादसों के कारण लिया निर्णय

नई दिल्ली, 20 मई। भारतीय वायुसेना ने अपने 50 MIG-21 लड़ाकू विमानों के बेड़े को अस्थायी रूप से सेवा से हटा दिया है। करीब दो सप्ताह पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जांच […]

सेना में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक अगस्त से समान वर्दी

नई दिल्ली, 10 मई। भारतीय सेना ने फैसला किया है कि एक अगस्त से ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों की एक समान वर्दी होगी, भले ही उनका मूल कैडर और नियुक्ति कुछ भी हो। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह फैसला हाल ही में संपन्न सेना कमांडरों […]

भारतीय सेना ने ध्रुव हेलीकॉप्टर का संचालन रोका, किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली, 6 मई। जम्मू संभाग में किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एहतियात के तौर पर इस हेलीकॉप्टर की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर भी दुर्घटना के शिकार हुए थे। […]

गलवान घाटी में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा भारतीय सेना में शामिल, लेफ्टिनेंट के तौर पर पूर्वी लद्दाख में तैनात

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। गलवान घाटी में वर्ष 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़पों में शहीद हुए स्वर्गीय नायक दीपक सिंह की पत्नी लेफ्टिनेंट रेखा सिंह शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एक अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुईं। रेखा सिंह […]

भारत का एससीओ के सदस्य देशों से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद खत्म करने और आतंकी गतिविधियों की मदद करने तथा उन्हें धन उपलब्ध कराने वालों की जिम्मेदारी तय करने की दिशा में मिल कर काम करने का आह्वान किया है। आतंकी गतिविधियां या आतंकी गतिविधियों को सहयोग देना मानवता […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन को स्पष्ट संदेश – एलएसी के सभी मुद्दों को द्विपक्षीय समझौतों के तहत हल किया जाए

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू से कहा कि भारत-चीन संबंधों का विकास सीमा पर अमन-चैन की स्थिति पर आधारित है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी मुद्दों का समाधान मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप निकाला जाना चाहिए। राजनाथ ने पूर्वी लद्दाख में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code