1. Home
  2. हिन्दी
  3. रक्षा

रक्षा

रुद्र एम-II मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, 29 मई। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे ओडिशा में भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एम के-वन प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्र एम-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया। इस […]

यदि सीमाएं और सुरक्षित होतीं तो भारत अधिक तेजी से तरक्की करता : अजित डोभाल

नई दिल्ली, 24 मई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने कहा है कि यदि भारत की सीमाएं और सुरक्षित तथा स्पष्ट होतीं तो भारत ने अधिक तेजी से तरक्की की होती। डोभाल ने साथ ही रेखांकित किया कि पिछले 10 वर्षों में देश की ताकत तेजी से बढ़ी है। ‘पिछले 10 वर्षों में देश […]

‘उद्भव’ परियोजना के तहत देश की सैन्य विरासत की खोज कर रही भारतीय सेना : जनरल मनोज पांडे

नई दिल्ली, 21 मई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को बताया कि भारतीय सेना ‘उद्भव’ परियोजना के तहत महाभारत के युद्ध, प्रतिष्ठित सैन्य हस्तियों के वीरतापूर्ण कारनामों और शासन कला में भारत की समृद्ध विरासत के संबंध में खोज कर रही है। ‘उद्भव’ परियोजना का उद्देश्य देश के रक्षा क्षेत्र को मजबूत करना […]

यूपी ATS ने ISI एजेंट को गोरखपुर से दबोचा, हनी ट्रैप में फंसा राम सिंह लीक करता था नेवी की खुफिया जानकारी

गोरखपुर, 19 मई। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कथित एजेंट राम सिंह को गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव रमवापुर से रविवार को गिरफ्तार किया है। गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम वर्कर के तौर पर कार्यरत राम सिंह ने हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय नौसेना के बारे […]

संसद की सुरक्षा अब पूरी तरह CISF के हवाले, ‘ब्लैक कैट कमांडो’ के साथ प्रशिक्षण लेकर 3317 जवान संभालेंगे कमान

नई दिल्ली, 19 मई। केंद्रीय रिजर्व पुलिल बल (CRPF) के 1,400 से अधिक कर्मचारियों के हटने के बाद संसद की सुरक्षा अब सोमवार (20 मई) से पूरी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हवाले होगी और इसके 3,300 से अधिक कर्मी आतंकवाद रोधी तथा अन्य सुरक्षा दायित्वों की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले लेंगे। […]

महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करेगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल

रायगढ़, 6 मई। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं भागीदारी के लिए इंटरनेशनल इलेक्शन विजीटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) का आयोजन किया है और इसी के तहत एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल 06 से 08 मई तक महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले में चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करेगा। रायगढ़ कलेक्टर […]

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, चार अन्य घायल

श्रीनगर, 4 मई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार की शाम भारतीय वायुसेना (IAF) के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों की गोलीबारी में वायुसेना के पांच जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद […]

नवनियुक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। भारतीय नौसेना के नवनियुक्त 26वें प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना को समुद्र में संभावित शत्रुओं से निबटने के लिए हर समय अभियान की दृष्टि से तैयार रहना होगा। Admiral Dinesh K Tripathi, PVSM, AVSM, NM, […]

भारतीय सेना की नई डिवीजन बनाने की तैयारी, चीन से लगती पूर्वी लद्दाख में होगी तैनाती

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पिछले कुछ वर्षों से चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय सेना अपनी तैयारियां लगातार पुख्ता कर रही है। इसी क्रम में पूर्वी लद्दाख में संभावित तैनाती के लिए एक नई सेना डिवीजन बनाने की काफी समय से लंबित योजना को इस वर्ष लागू किए […]

सेना ने आसानी से कहीं भी ले जाने में सक्षम टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। भारतीय सेना ने आसानी से कहीं भी ले जाने और कहीं से भी दुश्मन के टैंक को निशाना बनाने में सक्षम स्वदेश निर्मित ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ (एमपीएटीजीएम) हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिससे उसे सेना के शस्त्रागार में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अधिकारियों ने बताया […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code