hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP Budget: राज्यपाल आनंदीबेन ने अभिभाषण में गिनाई गईं उपलब्धियां, विपक्ष से कहा- यही हाल रहा तो शून्य हो जायेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > UP Budget: राज्यपाल आनंदीबेन ने अभिभाषण में गिनाई गईं उपलब्धियां, विपक्ष से कहा- यही हाल रहा तो शून्य हो जायेंगे
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

UP Budget: राज्यपाल आनंदीबेन ने अभिभाषण में गिनाई गईं उपलब्धियां, विपक्ष से कहा- यही हाल रहा तो शून्य हो जायेंगे

Revoi Editor
Last updated: February 9, 2026 1:42 pm
Revoi Editor
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 9 फरवरी। उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल में बजट सत्र के मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान वह विपक्ष की नारेबाजी से काफ़ी आहत दिखीं। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि आपलोगों का यही हाल रहा तो शून्य तक पहुंच जायेंगे। अपने भाषण के दौरान कहा कि ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेंट को साकार करने के लिए सदन में अत्यंत उपयोगी चर्चा हुई है। मार्च 2017 के बाद प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचा, निवेश, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

राज्यपाल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 18 राज्य विश्वविद्यालयों ने नैक में उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त की है। वर्ष 2017 में जहां नैक ए प्लस प्लस श्रेणी का कोई भी विश्वविद्यालय नहीं था, वहीं 2025 तक यह संख्या बढ़कर 09 हो गई है। इनमें 04 विश्वविद्यालय नैक ‘ए प्लस’ और 05 विश्वविद्यालय ‘ए’ श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केवल एक वर्ष में नैक प्रत्यायित संस्थानों की संख्या 95 से बढ़कर 161 हो गई है। इसके साथ ही क्यूएस एशिया रैंकिंग में सम्मिलित विश्वविद्यालयों की संख्या शून्य से बढ़कर 7 हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में एसडीजी श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।

आनंदीबेन ने कहा कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) को नैक की सर्वोच्च ए प्लस प्लस ग्रेडिंग मिली है, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ और बांदा कृषि विश्वविद्यालय, बांदा को नैक की ‘ए’ ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। नवंबर 2019 से अब तक 35 माफिया और 94 सह-अपराधियों सहित कुल 129 को आजीवन कारावास अथवा अन्य अवधि के कारावास और अर्थदंड से दंडित कराया गया है।

इस दौरान 02 मामलों में मृत्युदंड की सजा हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक 267 अपराधी मुठभेड़ों में मारे गए हैं और 977 अभियुक्तों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया है। माफिया अपराधियों से 4,137 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में दो-दो विद्यालयों को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और एक-एक विद्यालय को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों के उपयोग के लिए 2 लाख 61 हजार से अधिक टैबलेट वितरित किए गए हैं। वर्ष 2025-26 में दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा के अंतर्गत 1 लाख 40 हजार से अधिक बच्चों का प्रवेश कराया गया।

राज्यपाल ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जर्जर विद्यालय भवनों का नवनिर्माण और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक 275 करोड़ रुपये की धनराशि से 590 सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को इस योजना से आच्छादित किया गया है। अंत में राज्यपाल ने कहा कि इन उपलब्धियों ने उत्तर प्रदेश की भावी विकास यात्रा को सुदृढ़ आधार दिया है और प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

You Might Also Like

झारखंड : ईडी ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए के सीएम सोरेन को जारी किया नया समन
Sara Khan Ali: सारा खान अली पहुंची प्रयागराज, सिद्धपीठ मां आलोप शंकरी मंदिर में टेका माथा
कांग्रेस का पीएम मोदी पर कटाक्ष – नियमित यात्रा करने वाले मणिपुर का ‘मानवीय’ दौरा कब करेंगे
शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती – ‘यदि मैं आपको पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बना सका तो राजनीति छोड़ दूंगा’
वक्फ विधेयक लाया गया तो देश में सामाजिक अस्थिरता आएगी: लोकसभा में बोले ओवैसी
TAGGED:AddressgovernorGovernor Anandiben PatelUP Budget SessionUttar Pradesh Legislature Budget Session
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?