1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

Israel-Iran War: इजरायल के हमले से बौखलाया ईरान, कहा- हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब

तेहरान, 26 अक्टूबर। जहां एक ओर इजरायल ने ईरान पर अपनी सैन्य कार्रवाई पूरी होने की घोषणा की वहीं ईरान की ओर से इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान इजरायल के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए […]

इजरायली हमले के बीच ईरान में उड़ानें ‘अगली सूचना’ तक रद्द

तेहरान, 26 अक्टूबर। ईरानी क्षेत्र पर शनिवार रात भर हुए इजरायली हमले के मद्देनजर ईरान में उड़ानें “अगली सूचना” तक रद्द कर दी गई हैं। ‘शफकना’ समाचार एजेंसी ने ईरान नागरिक उड्डयन संगठन के एक प्रवक्ता के हवाले से खबर दी। इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार रात कहा कि उसने एक अक्टूबर को यहूदी […]

RSF Attack: सूडान में अर्धसैनिक के हमले में 50 की मौत, 200 से अधिक घायल

खार्तूम, 26 अक्टूबर। मध्य सूडान के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमले में शुक्रवार को 50 से अधिक लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। गैर-सरकारी समूहों ने यह जानकारी दी। गीज़िरा राज्य की राजधानी वाड मदनी में एक स्वयंसेवी समूह, प्रतिरोध समिति ने कहा, “शुक्रवार की सुबह, […]

APK 2024 में बोले पीएम मोदी – भारत व जर्मनी का व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां जर्मन व्यवसायों के 18वें एशिया पैसिफिक सम्मेलन (APK 2024) में कहा कि ऐसे समय भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी एक मजबूत एंकर के रूप में उभरी है, जब विश्व तनाव, संघर्ष और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है और इंडो पैसिफिक में रूल […]

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस से मामूली बढ़त पर आगे

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर जारी एक सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ द्वारा किये गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बताया गया है कि देश के […]

ब्रिक्स आउटरीच सत्र में बोले जयशंकर – ‘मध्य पूर्व व पश्चिम एशिया की स्थिति हमारे लिए एक समझने योग्य चिंता है’

कज़ान (रूस), 24 अक्टूबर। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज ब्रिक्स प्लस प्रारूप में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘संघर्षों और तनावों को प्रभावी ढंग से संबोधित करना आज की विशेष आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि यह युद्ध का युग नहीं है। विवादों […]

कनाडाई पीएम ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ीं : असंतुष्ट सांसदों ने मांगा इस्तीफा, 28 अक्टूबर की समयसीमा तय

ओटावा, 24 अक्टूबर। कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं, जब असंतुष्ट सांसदों ने उनसे इस्तीफा मांग लिया और इसके लिए 28 अक्टूबर तक की समयसीमा भी तय कर दी है। सीबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लिबरल सांसदों ने संसद हिल पर इकट्ठा होकर जस्टिन ट्रूडो के […]

फिलिपीन में तूफान और बाढ़ ने मचाई तबाही, भूस्खलन की घटना में 23 लोगों की मौत, कई कारें बही

मनीला, 24 अक्टूबर। फिलिपीन के पूर्वी उत्तर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और कई कारें बह गईं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोग फंस गए और कुछ लोगों ने घरों की छतों पर शरण ली, […]

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदारी के बाद दिल्ली लौटे पीएम मोदी, वीडियो शेयर कर रूस यात्रा को काफी उपयोगी बताया

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के हैरिटेज शहर कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदारी के बाद बुधवार को मध्यरात्रि के बाद नई दिल्ली लौट आए और अपनी दो दिवसीय रूस यात्रा को काफी उपयोगी करार दिया। पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी […]

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा – सीमा पर शांति व स्थिरता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए

कज़ान (रूस), 23 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त व्यवस्था पर इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हुए उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code