1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

हरदीप निज्जर का खास खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला कनाडा में गिरफ्तार, KTF के लिए करता था काम

नई दिल्ली, 10 नवम्बर। खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को कनाडा के ओंटारियो प्रांत में गत 28 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना के बाद गिरफ्तार किए जाने की खबर है। नई दिल्ली में सूत्रों ने रविवार को यह दावा किया। अर्श डल्ला पिछले वर्ष जून में मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह […]

विस्तारा के विलय के बाद एअर इंडिया में 3195 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सिंगापुर एयरलाइंस

नई दिल्ली, 10 नवम्बर। सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ने सोमवार, 11 नवम्बर को होने वाले विस्तारा के विलय के बाद एअर इंडिया में 3,194.5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का फैसला किया है। वाहक टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में यह राशि डालेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विलय 11 नवम्बर को पूरा होगा और […]

Israel-Lebanon War: लेबनान पर इजरायल ने फिर किया Air strike, 26 लोग की मौत, 19 घायल

बेरूत, 10 नवंबर। पूर्वी और दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों पर इजरायली युद्धक विमानों द्वारा शनिवार दोपहर को किए गए हवाई हमलों की एक श्रृंखला में कम से कम 26 लोग मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए। लेबनान में आधिकारिक और सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने नाम […]

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गंभीर प्रदूषण संकट, मुल्तान में AQI 2000 के पार

पाकिस्तान,9नवंबर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर हो गई है,यहां वायु की गुणवत्ता का रिकार्ड स्तर तक नीचे गिर गई है। मुल्तान का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 2,135 तक पहुंच गया है, जिससे शहर में खतरनाक स्माॅग की मोटी परत छा गई है। इससे निपटने के लिए आपातकालीन उपायों को लागू […]

जस्टिन ट्रूडो ने पहली बार कबूली कनाडा में खालिस्तानियों की मौजूदगी, बोले – कनाडा में सभी हिन्दू मोदी के समर्थक नहीं

ओटावा, 9 नवम्बर। भारत के साथ जारी तनाव और निम्नतम धरातल पर जा गिरे कूटनीतिक संबंधों के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पहली बार स्वीकार किया है कि उनके देश में खालिस्तानियों की मौजूदगी है जबकि भारत लंबे समय से कनाडा पर भारत विरोधी चरमपंथियों को जगह देने का दावा करता रहा है। कनाडाई […]

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट में 16 की मौत, 30 से अधिक घायल

क्वेटा, 9 नवंबर। क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम सोलह लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने कहा, सोलह लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। ‘डॉन न्यूज’ की […]

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत को भी तैयार

मॉस्को, 8 नवम्बर। चीनी राष्ट्रपति शी जिपिंग के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। अमेरिकी चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पुतिन की पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। पुतिन ने काला सागर स्थित सोची रिसॉर्ट में एक अंतरराष्ट्रीय फोरम […]

राष्ट्रपति बाइडेन ने कमला हैरिस के प्रचार अभियान को सराहा, बोले – ‘हम 20 जनवरी को करेंगे सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण’

वॉशिंगटन, 7 नवम्बर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के प्रचार अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमेशा लोगों की इच्छा प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए यह जीत का समय है, […]

कनाडा ने ऑस्ट्रेलिया टुडे के सोशल मीडिया हैंडल को किया ब्लॉक, भारत ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 7 नवम्बर। भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कनाडा पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति पाखंड के लिए निशाना साधा, जब जस्टिन ट्रूडो सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रवासी आउटलेट ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ के सोशल मीडिया हैंडल और पेजों को ब्लॉक कर दिया। जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रसारित करने के बाद ब्लॉक किया गया […]

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी के आसार बढ़े, पीसीबी ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाने को तैयार

कराची, 7 नवम्बर। पाकिस्तानी की मेजबानी में अगले वर्ष प्रस्तावित चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय भागीदारी की उम्मीद उस समय बलवती हुई, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने पिछले रुख से पीछे हटते हुए कार्यक्रम में बदलाव करने और ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाने को तैयार हो गया। अब यदि सब कुछ अनुकूल रहा तो भारत […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code