1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

सीरिया में सभी भारतीय सुरक्षित, दमिश्क में भारतीय दूतावास अब भी सक्रिय – सरकारी सूत्र

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर। इस्लामी विद्रोहियों द्वारा सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल करने के कुछ घंटों बाद रविवार को सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि सीरिया में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। इसके साथ ही दमिश्क में भारतीय दूतावास अब भी सक्रिय है। सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक मीडिया रिपोर्ट […]

रूस ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के इस्तीफे की पुष्टि की, कहा – ‘उन्होंने देश छोड़ दिया’

मॉस्को, 8 दिसम्बर। सिरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं। रूस ने रविवार को इस आशय की पुष्टि की, जब विद्रोहियों ने एक हफ़्ते तक चले हमले में असद के 24 वर्षीय लंबे शासन को उखाड़ फेंका। क्रेमलिन ने […]

सीरिया में तख्तापलट : विद्रोहियों ने दमिश्क पर भी किया कब्जा, राष्ट्रपति बशर अल-असद का 24 वर्षीय शासन खत्म

दमिश्क, 8 दिसम्बर। सीरिया में विद्रोहियों ने एलान कर दिया है कि उन्होंने राजाधानी दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया है और इसके साथ ही राष्ट्रपति बशर अल-असद का 24 वर्षों से चला आ रहा शासन खत्म हो गया है। दमिश्क की सड़कों पर हजारों लोग जश्न मनाते नजर आए। विद्रोहियों ने कहा कि असद […]

युद्ध निगरानी संस्था ने असद के देश छोड़कर भागने का किया दावा, सीरिया सरकार गिरने की आशंका

बेरूत, 8 दिसंबर। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। सीरियाई विपक्षी युद्ध निगरानी संस्था के प्रमुख ने यह दावा किया। इसबीच सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने एक वीडियो बयान जारी करके कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने को तैयार […]

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी के बाद बोले एस जयशंकर – ‘अभी ब्रिक्स करेंसी के लिए कोई प्रस्ताव नहीं’

दोहा/नई दिल्ली, 7 दिसम्बर। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार को कतर में कहा कि अमेरिकी डॉलर से प्रतिस्पर्धा करने के लिए नई मुद्रा शुरू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दोहा फोरम में भाग लेने के लिए कतर गए जयशंकर की यह टिप्पणी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्रिक्स […]

सीरिया के कई शहरों पर विद्रोहियों का कब्जा, राष्ट्रपति अल-असद की सत्ता पर खतरा

दमिश्क, 7 दिसम्बर। सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की 24 वर्षों से चली आ रही सत्ता खतरे में पड़ गई है क्योंकि विद्रोहियों ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार को विद्रोहियों ने कहा कि वे होम्स के प्रमुख शहर के उपनगरों में भी प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि सीरियाई सरकारी सेनाएं नियंत्रण […]

आतंकवादी मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तानः भारत ने लगाई फटकार

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गौरतलब है कि अजहर 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले और 2019 में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने पाकिस्तान के बहावलपुर में एक सभा को संबोधित किया […]

आइवरी कोस्ट: दो वाहनों में भीषण टक्कर. 26 लोगों की मौत, 28 घायल

आबिदजान (आइवरी कोस्ट)। आइवरी कोस्ट में शुक्रवार को दो बसों की भीषण टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश के मध्य-पश्चिम में ब्रोकोआ गांव में दो वाहनों की टक्कर हो गई। […]

सीरिया में बिगड़े हालात, भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रा न करने की दी सलाह

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। सीरिया में दिन ब दिन बिगड़ते हालात के बीच विदेश मंत्रालय ने सीरिया के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक सीरिया की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय की जारी यह एडवाइजरी सीरिया में मौजूदा हालात के […]

Earthquake: कैलिफोर्निया में 7.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

सैन फ्रांसिस्को, 6 दिसंबर। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के एक बड़े क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद अमेरिका के पश्चिमी तट के निकट के इलाकों में रहने वाले 53 लाख लोगों के लिए हल्की सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code