1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

फोर्ब्स ने जारी की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची, वित्त मंत्री समेत देश की ये तीन महिलाएं शामिल

वाशिंगटन, 14दिसंबर। अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। फोर्ब्स की 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं, जिसमें निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा ​​और किरण मजूमदार-शॉ हैं। सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम […]

चैम्पियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल पर ICC ने लगाई मुहर, पाकिस्तान और दुबई में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच हुए समझौते के बाद टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किए जाएंगे। 2026 टी20 विश्व कप […]

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति योल के खिलाफ दूसरा महाभियोग प्रस्ताव नेशनल असेंबली में पेश

सोल, 13 दिसम्बर। दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली में शुक्रवार को राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ दूसरा महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया। इस पर आगामी पूर्ण सत्र में मतदान होगा। योल को इससे पहले मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा पर भी महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। इस पर रविवार को हुए मतदान में […]

डी गुकेश ने रचा इतिहास, गत विजेता डिंग लिरेन को हरा सबसे कम उम्र विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बने

सिंगापुर, 12 दिसम्बर। भारत के 18 वर्षीय चुनौतीकर्ता गुकेश डोमाराजू ने गुरुवार को यहां विश्व शतरंज इतिहास में नए अध्याय का सृजन किया, जब उन्होंने FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की 14वीं व आखिरी बाजी में मैराथन संघर्ष के पश्चात गत चैम्पियन चीनी ग्रैंड मास्टर डिंग लिरेन को मात दे दी और 7.5-6.5 का स्कोर अर्जित […]

दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून ने किया मार्शल लॉ लगाने का बचाव, इस्तीफा देने से किया इनकार

सोल , 12 दिसंबर ।  दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल ने गुरुवार को मार्शल लॉ लगाने की अपनी घोषणा का बचाव किया । उन्होंने अपने ऊपर लगे विद्रोह के आरोपों से भी इनकार किया । उन्होंने महाभियोग और मार्शल लॉ की जांच के खिलाफ अंतिम क्षण तक लड़ने की कसम खाई। पुलिस ने राष्ट्रपति […]

सीरिया : असद के रासायनिक हथियारों को लेकर दुनिया परेशान, क्या होगा अब इनका ?

दमिश्क, 12 दिसंबर ।  विद्रोही गुटों के सीरिया पर कब्जे के बाद से देश में मौजूद रासायनिक हथियारों को लेकर चिंताएं जाहिर की जाने लगी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये गलत हाथों में न पड़ जाए। सीरियाई विद्रोही नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी का कहना है कि ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम […]

बांग्लादेश : चिन्मय कृष्ण दास को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

बांग्लादेश , 11 दिसंबर।   बांग्लादेश की एक अदालत ने बुधवार को पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज कर दी। बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता दास को देशद्रोह के आरोप गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि चटगांव मेट्रोपोलिटन सेशन जज मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने बुधवार को यह आदेश […]

ढाका में 17 जुलाई से खड़ी रेलगाड़ी ‘मिताली एक्सप्रेस’ भारत लौटी, दोबारा से परिचालन का समय अभी तय नहीं

नई दिल्ली, 11दिसंबर ।  बांग्लादेश की राजधानी ढाका और भारत के न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली मिताली एक्सप्रेस लगभग पांच महीने बाद भारत लौट गई। पश्चिम रेलवे के सूत्रों के अनुसार, कड़े सुरक्षा उपायों के बीच ट्रेन ने बुधवार सुबह चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश किया। छात्र आंदोलन के कारण तब से […]

सीरिया : मोहम्मद अल-बशीर होंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख, विद्रोही गुट HTS ने की नियुक्ति

दमिश्क, 10 दिसम्बर। पश्चिम एशियाई देश सीरिया में विद्रोहियों ने मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। मीडिया में जारी खबरों के अनुसार इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा करने के बाद मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम सरकार का मुखिया चुना। बता दें कि […]

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ दिल्‍ली में उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्च आयोग के निकट तीन मूर्ति चौक पर बड़ी संख्या में दिल्ली सिविल सोसाइटी तथा 200 से अधिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के बैनर तले आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समाज के कई प्रतिष्ठित […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code