1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके पहुंचे बिहार, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

गया, 17 दिसम्बर। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की, साथ ही पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान लगाया। राष्ट्रपति अनुरा कुमार गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे, जहां बिहार सके मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं संतोष कुमार सुमन ने पुष्प […]

जॉर्जिया के रेस्टोरेंट में 11 भारतीयों की दर्दनाक मौत, भारत लाने की कवायद तेज

तबिलिसी, 17 दिसम्बर। जॉर्जिया के एक शहर में 11 भारतीयों की मौत होने की सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। भारतीय दूतावास उनके पार्थिव शरीर स्वदेश लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रयासरत है। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि गुडौरी, जॉर्जिया में ग्यारह भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर […]

अमेरिका: विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी, शिक्षक और एक छात्र की मौत

मैडिसन, 17 दिसंबर। अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के स्कूल में सोमवार को एक छात्र ने गोलीबारी की, जिससे एक शिक्षक और अन्य छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘एबंडैंट लाइफ’ स्कूल में गोलीबारी करने वाले छात्र की भी मौत हो गई है। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया […]

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिलाजुला कारोबार

वाशिंगटन डीसी, 16दिसंबर।  ग्लोबल मार्केट से आज सोमवार को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ कारोबार होता रहा। […]

इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में बस्तियों के विस्तार का ऐलान

टेल अवीव ,16दिसंबर।  इजरायल सरकार ने गोलान हाइट्स में बस्तियों के विस्तार की योजना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। गोलान हाइट्स सीरिया का एक क्षेत्र है, जिस पर वर्तमान में इजरायल का कब्जा है। रविवार को जारी बयान में […]

रूस ने सीरिया से अपने कुछ राजनयिकों को बाहर निकाला

दमिश्क,16दिसंबर।  रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सीरिया की राजधानी दमिश्क से अपने कुछ राजनयिकों को निकाल लिया है, जबकि उसका दूतावास अभी भी काम कर रहा है। मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि राजनयिकों को सीरिया के खमीमिम एयरबेस से रूसी एयरोस्पेस फोर्सेज की उड़ान से मॉस्को ले […]

Zakir Hussain Death: जाकिर हुसैन ने तबले को दी नई पहचान, उनकी उंगलियां संगीत का एक जादू सा पैदा करती थीं…

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। रागों की ताल और लय के साथ तबले पर कभी थिरकती, कभी तैरती और कभी उड़ती हुई जाकिर हुसैन की उंगलियां संगीत का एक जादू सा पैदा करती थीं। वह केवल तबला वादक ही नहीं, तालवादक, संगीतकार और यहां तक कि अभिनेता भी थे। वह एक किंवदंती थे जो भारत के […]

प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 वर्ष की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया, उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। परिवार ने एक बयान में कहा कि हुसैन की मृत्यु ‘‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’’ से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। वह 73 वर्ष के थे। हुसैन पिछले दो सप्ताह […]

श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके रविवार को 3 दिनी भारत दौरे पर आ रहे, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को आएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। दिसानायके 15-17 दिसम्बर तक भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिसानायके के साथ विदेश मंत्री विजिता हेराथ […]

विश्व शतरंज के नए बादशाह गुकेश को सिंगापुर में भारतीय समुदाय ने किया सम्मानित

सिंगापुर, 14 दिसम्बर। विश्व शतरंज इतिहास में सबसे कम उम्र चैम्पियन बने गुकेश डोमाराजू को आज यहां भारतीय समुदाय की ओऱ से सम्मानित किया गया। भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित एक स्वागत समारोह में उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले के नेतृत्व में भारतीय समुदाय के लगभग 150 सदस्यों ने विश्व शतरंज के इस नए बादशाह […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code