1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले – भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति की मजबूत अभिव्यक्ति है मालदीव  

नई दिल्ली, 3 जनवरी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति की एक ‘मजबूत अभिव्यक्ति’ बना हुआ है। यहां हैदराबाद हाउस में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नई दिल्ली हमेशा हिन्द महासागर द्वीप समूह के साथ खड़ा […]

सीमा पार प्रेम के लिए लांघी दीवार… प्रेमिका से मिलने पाकिस्तान पहुंचा यूपी का युवक, गिरफ्तार

लाहौर/अलीगढ़,3 जनवरी। भारत का शख्स फेसबुक पर बनी दोस्त से शादी करने की चाहत में अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फिलहाल जेल में है। हालांकि युवती ने स्थानीय पुलिस से कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले बादल […]

चीन में नए वायरस HMPV ने मचाही तबाही, अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़

बीजिंग, 2 जनवरी। दुनियाभर में तबाही मचाने वाली कोविड-19 महामारी के जनक चीन पांच वर्षों बाद एक नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप का झेल रहा है। रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि चीन में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया के कुछ यूजर का तो यहां […]

अमेरिका में फिर हमला : अब न्यूयॉर्क क्वींस में गोलीबारी, 11 लोग घायल

न्यूयॉर्क, 2 जनवरी। अमेरिका में नए वर्ष के जश्न के बीच कुछ घंटों के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की घटना सामने आई है। ताजा घटनाक्रम में स्थानीय समयानुसार बुधवार की रात न्यूयॉर्क क्वीन्स इलाके में 11 लोगों को गोली मारी गई। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के […]

बांग्लादेश : ISKCON के पूर्व सदस्य हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास को कोर्ट ने नहीं दी जमानत

ढाका, 2 जनवरी। ISKCON के पूर्व सदस्य व हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका की स्थानीय अदालत से गुरुवार को झटका लगा, जब कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी। चिन्मय कृष्ण दास को कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था। अब खबर है कि दास के […]

सऊदी अरब में सुनाई गई छह ईरानी नागरिकों को मौत की सजा, जानें वजह

बेरूत, 2 जनवरी। सऊदी अरब ने कहा है कि उसने मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में ईरान के छह लोगों की मौत की सजा पर तामील की है। ईरान ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि छह लोगों को देश में हशीश की […]

अमेरिका : न्यू ओर्लिएंस में अंधाधुंध गोलीबारी, 10 की मौत और 30 घायल, पुलिस ने संदिग्ध को मुठभेड़ में मार गिराया

न्यू ओर्लिएंस, 1 जनवरी। अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को तड़के नववर्ष 2025 के जश्न के बीच एक शख्स ने न सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की वरन भीड़ में अपनी कार घुसा दी। इस जघन्य कृत्य में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 30 अन्य घायल […]

नववर्ष 2025 पर अबू धाबी ने तोड़ा आतिशबाजी का गिनीज विश्व कीर्तमान, घंटेभर तक हुआ धूमधड़ाका

अबू धाबी, 1 जनवरी। दुनियाभर में लोग अपने-अपने अंदाज में नववर्ष 2025 के आगमन का जश्न मना रहे हैं। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में यूजर के दावे के अनुसार गिनीज बुक का नया विश्व कीर्तिमान बन गया है। दरअसल, 31 दिसम्बर को रात 12 बजते ही  जैसे वर्ष बदला, वैसे […]

Happy New Year 2025 : सिडनी में भव्य आतिशबाजी के साथ नववर्ष का जश्न

सिडनी/ऑकलैंड, 31 दिसम्बर। पाताल नगरी ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2024 को अलविदा कह दिया है और नववर्ष 2025 का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया है। सिडनी से तस्वीरें आई हैं, जहां लोग आतिशबाजी के साथ नए साल का भव्य स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग सिडनी ओपेरा […]

बांग्लादेश : मुख्य सलाहकार मो. यूनुस ने ढाका में भारतीय उच्चायोग जाकर डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

ढाका, 31 दिसम्बर। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग जाकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सिंह का गत 26 दिसम्बर को 92 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हुआ था और 28 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code