hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी के हापुड़ में भीषण हादसा : ट्रक से कराई बारातियों से भरी बस, छह की मौत, सात घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी के हापुड़ में भीषण हादसा : ट्रक से कराई बारातियों से भरी बस, छह की मौत, सात घायल
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी के हापुड़ में भीषण हादसा : ट्रक से कराई बारातियों से भरी बस, छह की मौत, सात घायल

Revoi Editor
Last updated: April 13, 2026 10:58 am
Revoi Editor
Published: April 13, 2026
Share
SHARE

हापुड, 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बारातियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई एक बारात शादी समारोह के बाद वापस लौट रही थी, तभी कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर एक हाइड्रा ट्रक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर ही पलट गया। इससे बस में सवार यात्री ट्रक के भारी वजन और मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित करीब छह थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और बचाव कार्य के दौरान कई यात्रियों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और सीएचसी धौलाना में चल रहा है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया, “धौलाना-गुलावठी मार्ग पर लोग गुलावठी से एक बारात से लौट रहे थे।

डासना के निवासियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए और घायलों को अस्पतालों में भेजा गया। छह घायल व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सात अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ लोग रामा मेडिकल कॉलेज में, कुछ जीएस मेडिकल कॉलेज में और अन्य धौलाना के अस्पतालों में भर्ती हैं। यहां उनकी हालत सही बताई जा रही है।”

You Might Also Like

फ्रांस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, मुंगेर आकर की शादी
MP Election: चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में शामिल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं टीवी अभिनेत्री
काशी की जनता से बोले पीएम मोदी – ‘अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं’
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता से की हस्तक्षेप की अपील
विमान यात्रा को सरल बनाने का चल रहा है प्रयास : ज्योतिरादित्य सिंधिया
TAGGED:busHapurHorrific Accidentseven injuredsix deadtruckupWedding Guests
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?