hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चीन में नए वायरस HMPV ने मचाही तबाही, अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > चीन में नए वायरस HMPV ने मचाही तबाही, अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

चीन में नए वायरस HMPV ने मचाही तबाही, अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़

Revoi Editor
Last updated: January 3, 2025 1:20 am
Revoi Editor
Published: January 3, 2025
Share
SHARE

बीजिंग, 2 जनवरी। दुनियाभर में तबाही मचाने वाली कोविड-19 महामारी के जनक चीन पांच वर्षों बाद एक नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप का झेल रहा है। रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि चीन में यह वायरस तेजी से फैल रहा है।

सोशल मीडिया के कुछ यूजर का तो यहां तक दावा है कि अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़भाड़ है। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है, कुछ यूजर कह रहे हैं कि इन्फ्लूएंजा ए, HMPV, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस फैल रहे हैं।

यह भी दावा किया जा रहा है कि चीन ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एचएमपीवी फ्लू जैसे लक्षण पैदा करने के लिए जाना जाता है और यह कोविड-19 जैसे लक्षण भी दिखा सकता है। वायरस के फैलने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

岩屋毅外務大臣の更迭を求めます#岩屋売国大臣の勝手な売国を許さない

中国で呼吸器感染症の「HMPVウイルス」が急増、病院が満員になっている現状
これから中国が旧正月になって中国人
観光客が日本にきて感染拡大したらどうしてくれるんですか?
pic.twitter.com/RKoOuHdXgw

— サキガケ (@nihonpatriot) December 29, 2024

‘SARS-CoV-2 (कोविड-19)’ नामक एक एक्स हैंडल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया – “चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरसों में उछाल का सामना कर रहा है, जिससे अस्पताल और श्मशान घाट भर गए हैं। बच्चों के अस्पताल विशेष रूप से बढ़ते निमोनिया और ‘ह्वाइट लंग’ मामलों से परेशान हैं।”

⚠️ BREAKING:

China 🇨🇳 Declares State of Emergency as Epidemic Overwhelms Hospitals and Crematoriums.

Multiple viruses, including Influenza A, HMPV, Mycoplasma pneumoniae, and COVID-19, are spreading rapidly across China. pic.twitter.com/GRV3XYgrYX

— SARS‑CoV‑2 (COVID-19) (@COVID19_disease) January 1, 2025

इस बीच, समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के रोग नियंत्रण प्राधिकरण ने कहा कि वह अज्ञात मूल के निमोनिया के लिए एक निगरानी प्रणाली का संचालन कर रहा है, जिसमें सर्दियों में कुछ श्वसन रोगों के मामलों में वृद्धि होने की उम्मीद है।

एक समर्पित प्रणाली स्थापित करने के कदम का उद्देश्य अधिकारियों को अज्ञात रोगजनकों से निबटने के लिए प्रोटोकॉल स्थापित करने में मदद करना है। पांच वर्ष पहले जब कोविड-19 का कारण बनने वाला नया कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था, तब तैयारियों का स्तर कम था।

राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने एक समाचार सम्मेलन में एक प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन प्रयोगशालाओं को रिपोर्ट करने और रोग नियंत्रण व रोकथाम एजेंसियों को मामलों को सत्यापित करने और संभालने के लिए एक प्रक्रिया स्थापित करेगा। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तीव्र श्वसन रोगों के आंकड़ों ने 16 से 22 दिसम्बर के सप्ताह में समग्र संक्रमण में वृद्धि देखी।

एक अन्य अधिकारी कान बियाओ ने समाचार सम्मेलन में कहा कि चीन में सर्दियों और वसंत में विभिन्न श्वसन संक्रामक रोगों से प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस साल कुल मामलों की संख्या पिछले साल की तुलना में कम होगी। हाल ही में पाए गए मामलों में राइनोवायरस और मानव मेटान्यूमोवायरस जैसे रोगाणु शामिल हैं, 14 वर्ष से कम आयु के लोगों में विशेष रूप से उत्तरी प्रांतों में मानव मेटान्यूमोवायरस के मामलों में वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई है।

राज्य समर्थित नेशनल बिजनेस डेली के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, शंघाई अस्पताल के एक श्वसन विशेषज्ञ ने मानव मेटान्यूमोवायरस से लड़ने के लिए एंटीवायरल दवाओं का आंख मूंदकर उपयोग करने के खिलाफ जनता को चेतावनी दी, जिसके लिए कोई टीका नहीं है, लेकिन इसके लक्षण सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं।

You Might Also Like

एशिया कप क्रिकेट : फाइनल से पहले भारत को सुपर ओवर तक जूझना पड़ा, निसांका के शतक से जीत की देहरी तक जा पहुंचा था श्रीलंका
दुष्कर्म मामला : एसआईटी ने मलयालम अभिनेता सिद्दीकी से फिर की पूछताछ
गुजरात : वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों का एनपीए 45 फीसदी बढ़कर 42,786 करोड़ रुपये पहुंचा
बॉलीवुड : शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, ब्लैक पोस्ट जारी कर बोलीं – ‘एकरसता से बहुत ऊब गई…’
गुजरात : पूर्व सीएम विजय रूपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल और भूपेंद्र सिंह चुड़ासमा इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव
TAGGED:crowd of patients in Chinese hospitalsHMPVHuman MetapneumovirusNew virus HMPVNew virus wreaked havoc in China
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पैसिफिक देशों में योग की धूम : न्यूजीलैंड से फिजी तक बड़े उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Revoi Editor
Revoi Editor
June 21, 2025
पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में 3 चुनावी रैलियां करेंगे, अमित शाह का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार से
ICC एक दिनी रैंकिंग : स्मृति मंधाना ने करिअर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ शीर्ष पर मजबूत की अपनी स्थिति
ई-श्रम पोर्टल पर 30.58 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत : केंद्र सरकार
नेपाल में भीषण हादसा : त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?