1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका : काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, पहली बार भारतीय मूल के किसी शख्स को मिली कमान

वॉशिंगटन, 21 फरवरी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वफादार काश पटेल को सीनेट से सहमति मिलने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के न्याय विभाग का हिस्सा फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) का डायरेक्टर बनाया गया है। यह पहली बार है, जब भारतीय मूल के किसी शख्स को एफबीआई की कमान सौंपी गई है। पटेल बोले […]

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : बांग्लादेश पर जीत से टीम इंडिया की श्रेष्ठ शुरुआत, गेंदबाजों की चमक के बाद शुभमन का नाबाद सैकड़ा

दुबई, 20 फरवरी। अनुभवी पेसर मो. शमी (5-53) की अगुआई में गेंदबाजों के चमकीले प्रदर्शन के बाद युवा ओपनर शुभमन गिल के लगातार दूसरे शतक (नाबाद 101 रन, 129 गेंद, दो छक्के, नौ चौके) ने टीम इंडिया की राह आसान बना दी, जिसने गुरुवार की रात यहां 21 गेंदों के शेष रहते बांग्लादेश पर छह […]

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : मेजबान पाकिस्तान पहले ही मैच में पस्त, न्यूजीलैंड की बड़ी जीत में यंग व लैथम के शतक

कराची, 19 फरवरी। गत चैम्पियन व मेजबान पाकिस्तान को बुधवार की रात यहां आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में ही झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज विल यंग (107 रन, 113 गेंद, एक छक्का, 12 चौके) और कप्तान टॉम लैथम (नाबाद 118, 104 गेंद, तीन छक्के, 10 चौके) के दमदार शतकी प्रहारों की मदद से […]

कोविड को पीछे छोड़कर अमेरिका में फ्लू सबसे घातक सांस रोग बना

वाशिंगटन, 19 फरवरी।  यह पहली बार हुआ है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में फ्लू (इन्फ्लूएंजा) कोविड से ज्यादा घातक सांस की बीमारी बन गया है। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है और डॉक्टरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टीकाकरण […]

भारत पर पीएम मोदी के विचारों को सुनना एक रोमांचक अनुभव : ऋषि सुनक

नई दिल्ली, 19फरवरी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘दोस्त’ बताते हुए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनना ‘हमेशा रोमांचक’ होता है। ऋषि सुनक और उनके परिवार ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और […]

दो साल में भारत-यूएई व्यापार दोगुना, 83.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचा

नई दिल्ली, 19फरवरी।  भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक पिछले दो वर्षों में भारत-यूएई का द्विपक्षीय व्यापार लगभग दोगुना होकर 83.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में यह व्यापार 43.3 बिलियन डॉलर था जो 2023-24 में […]

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

कराची , 19 फरवरी।  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार को हो रहा है। पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जा रहा है। आमने-सामने मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हैं। आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर हो रहा है। भारत के सभी मैच दुबई में […]

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने की सुरक्षा परिषद में सुधार की अपील

न्यूयॉर्क , 19 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह समय अधिक व्यापक सहमति बनाने का है ताकि संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में विश्वास बना रहे। उन्होंने मंगलवार को वैश्विक शासन में सुधार पर आयोजित एक बैठक में […]

सऊदी में अमेरिका के साथ बैठक के बीच रूस बोला – ‘जरूरत पड़ी तो जेलेंस्की से बात करेंगे पुतिन…’

नई दिल्ली, 18 फरवरी। लगभग तीन वर्षों से रूस व यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म करने की दिशा में अमेरिका ने रूस के साथ रियाद (सऊदी अरब) में बैठक की है। बैठक में इन दोनों देशों के प्रतिनिधियों के अलावा सऊदी के प्रतिनिधि भी शामिल रहे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से किसी को भी […]

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर के साथ हैदराबाद हाउस में की बैठक, कई अहम मुद्दों पर सहमति

नई दिल्ली, 18 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निर्मला और कई वरिष्ठ मंत्रियों के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code