1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी का पाकिस्तान पर प्रहार, लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बोले – ‘आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करने का काम चल रहा…’

नई दिल्ली, 16 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी पाकिस्तान ने करारा प्रहार करते हुए कहा है कि वहां से आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करने का काम चल रहा है और दुनिया में कहीं भी कोई आतंकी घटना होती है तो उसके सूत्र कहीं न कहीं पाकिस्तान से जुड़े होते हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी कंप्यूटर […]

काउंटर-टेररिज्म पर दिल्ली में 19-20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बैठक, आतंकवाद से निबटने की रणनीति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, 16 मार्च। आतंकवाद-प्रतिघात पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन (ADMM) प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक 19 व 20 मार्च में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भारत और मलेशिया की सह-अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न देश काउंटर टेररिज्म पर मंथन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी […]

उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

स्कॉप्जे, 16 मार्च। उत्तर मैसेडोनिया के कोचानी शहर के एक नाइट क्लब में शनिवार की मध्यारत्रि बाद लगभग ढाई बजे भीषण आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। मरने और घायल होने वाले ज्यादातर युवा है, जो संगीत कॉन्सर्ट में आए थे। संगीत […]

पाकिस्तान में फिर बड़ा हमला : BLA विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में पाक सेना की बस उड़ाई, 90 जवानों को मारने का दावा

क्वेटा, 16 मार्च। पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में पिछले दिनों ट्रेन हाईजैक करने वाले अलगाववादी सशस्त्र समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के नोशकी जिले में एक आत्मघाती हमले में सेना की बस को निशाना बनाया गया […]

नासा के फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों का स्थान लेने के लिए नया दल अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा 

केप कैनवेरल, 16 मार्च। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का […]

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद यमन पर बमबारी, अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे गए 19 हूती विद्रोही

वेस्ट पाम बीच, 16 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर सिलसिलेवार हवाई हमलों का आदेश दिया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही अहम समुद्री गलियारे पर आने-जाने वाले मालवाहक पोतों पर जब तक अपने हमले बंद नहीं कर देते, तब […]

भारत की पाकिस्तान को दो टूक – ‘कश्मीर पर बड़बड़ाने से सीमा पार आतंकवाद को उचित नहीं ठहरा सकते’

न्यूयॉर्क, 15 मार्च। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने पाकिस्तान की ‘कट्टर मानसिकता’ की निंदा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को लेकर राग अलापने से सीमा पार आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता या इस क्षेत्र के भारत का अभिन्न अंग होने की वास्तविकता को नहीं […]

अमेरिका में अब पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा, सूची में 43 देश शामिल

वॉशिंगटन, 15 मार्च। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार अब पाकिस्तान सहित 43 देशों के लोगों को अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा। इसमें 11 देश रेड लिस्ट में, 10 राष्ट्र ऑरेंज लिस्ट में और 22 देश येलो लिस्ट में […]

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया खुलासा – पीएम मोदी के दौरे से पहले वॉशिंगटन में चलाया गया था सफाई अभियान

वॉशिंगटन, 15 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वॉशिंगटन यात्रा से पहले ह्वाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्यालय का दौरा किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाए और यह साफ-सुथरा दिखे। राष्ट्रपति ट्रंप ने न्याय […]

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने की तैयारी, नासा-स्पेसएक्स का मिशन शुरू

फ्लोरिडा, 15 मार्च। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कम्पनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व उनके साथी बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)  से वापस लाने के लिए शनिवार को एक मानवयुक्त मिशन लॉन्च किया। ड्रैगन अंतरिक्ष यान […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code