hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद यमन पर बमबारी, अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे गए 19 हूती विद्रोही
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद यमन पर बमबारी, अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे गए 19 हूती विद्रोही
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद यमन पर बमबारी, अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे गए 19 हूती विद्रोही

Revoi Editor
Last updated: March 16, 2025 9:06 am
Revoi Editor
Published: March 16, 2025
Share
SHARE

वेस्ट पाम बीच, 16 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर सिलसिलेवार हवाई हमलों का आदेश दिया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही अहम समुद्री गलियारे पर आने-जाने वाले मालवाहक पोतों पर जब तक अपने हमले बंद नहीं कर देते, तब तक वह ‘‘पूरी ताकत से’’ हमले जारी रखेंगे। हूती विद्रोहियों ने कहा कि इन हवाई हमलों में कम से कम 18 आम नागरिकों की मौत हो गई।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘हमारे बहादुर सैनिक अमेरिकी जलमार्गों, वायु और नौसैन्य संपत्तियों की रक्षा करने तथा नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए आतंकवादियों के ठिकानों, उनके आकाओं और मिसाइल रक्षा तंत्र पर हवाई हमले कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी आतंकवादी ताकत अमेरिकी वाणिज्यिक और नौसैनिक पोतों को दुनिया के जलमार्गों पर स्वतंत्र रूप से आने-जाने से नहीं रोक पाएगी।’’

ट्रंप ने ईरान को भी चेतावनी दी कि वह विद्रोही संगठन का समर्थन बंद कर दे अन्यथा उसे उसके कृत्यों के लिए ‘‘पूरी तरह से जवाबदेह’’ ठहराया जाएगा। हूती विद्रोहियों ने शनिवार शाम को सना और सऊदी अरब की सीमा पर विद्रोहियों के गढ़ सादा में शनिवार तथा रविवार को हवाई हमले होने की सूचना दी।

उन्होंने रविवार तड़के होदीदा, बायदा और मारिब प्रांतों में भी हवाई हमले होने की जानकारी दी। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सना में 13 और सादा में पांच लोगों समेत कम से कम 18 लोग मारे गए। मंत्रालय ने बताया कि सना में नौ और सादा में 15 लोगों समेत कम से कम 24 अन्य लोग घायल हो गए। एक अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह हूती ठिकानों पर हवाई हमलों की शुरुआत है तथा अभी और हमले किए जाएंगे।

हूती मीडिया कार्यालय के उप प्रमुख नसरुद्दीन आमेर ने कहा कि हवाई हमले उन्हें रोक नहीं पाएंगे और वे अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे। हूती विद्रोहियों के एक अन्य प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में ट्रंप के इस दावे को ‘‘झूठा और भ्रामक’’ बताया कि हूती अंतरराष्ट्रीय जल मार्गों को खतरा पहुंचाते हैं।

You Might Also Like

असम में ST दर्जे को लेकर विवाद, BTC सचिवालय में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर तोड़फोड़
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का अंतिम दिन आज, जानें कौन-कौन होगा शामिल?
कॉप-26 समिट : भारत का जलवायु परिवर्तन के दुष्‍प्रभावों से निबटने के लिए सामूहिक संकल्‍प का आह्वान
बाबरी ध्वंस को याद कर बोले असदुद्दीन ओवैसी – “6 दिसम्बर लोकतंत्र का ‘काला दिवस’ है, न हम भूलेंगे और न आने वाली पीढ़ियों को भूलने देंगे”
द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना दिलाएंगे शपथ
TAGGED:air strikeciviliansdonald trumpHouthi rebelsUS Presidentwarning
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने जी-20 देशों के विकास मंत्रियों से कहा – विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्‍मेदारी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 12, 2023
મોદી સરકારની દશેરા પહેલા જ દિવાળી ભેટ, 30 લાખ કર્મચારીઓને આપશે બોનસ
Mob Attack People Transporting Cattle, One Killed
पहलगाम आतंकी हमला : सऊदी से पीएम मोदी ने गृह मंत्री को किया फोन, अमित शाह जम्मू-कश्मीर रवाना
जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, राज्य में 48 घंटे का अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?