hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा के फरार विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ जाली आधार कार्ड बनवाने का मामला दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सपा के फरार विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ जाली आधार कार्ड बनवाने का मामला दर्ज
अपराधराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सपा के फरार विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ जाली आधार कार्ड बनवाने का मामला दर्ज

Vinayak Barot
Last updated: November 30, 2022 12:37 pm
Vinayak Barot
Published: November 30, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 30 नवम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) के फरार विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक उड़ान में सवार होने के लिए जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सुरक्षा से समझौता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वरिष्ठ महिला नेता संग 5 अन्य पर मामला दर्ज

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया पुलिस ने सपा की वरिष्ठ महिला नेता नूरी शौकत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने फर्जी पहचान पर आधार कार्ड प्राप्त करने में सपा विधायक की कथित तौर पर मदद की थी।

सपा नेत्री नूरी शौकत सहित 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए मंगलवार को नूरी शौकत, अशरफ अली, अनवर मंसूरी और अख्तर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। तिवारी ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किए हैं। कार्ड अशरफ अली के नाम पर बनाई गई थी, लेकिन उसमें इरफान सोलंकी की तस्वीर थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे सपा विधायक

आनंद तिवारी ने बताया कि उन्हें मुंबई और दिल्ली के अधिकारियों ने सोलंकी के बारे में जानकारी दी थी। सोलंकी ने 11 नवंबर को दिल्ली से मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान में सवार होने के वास्ते जाली पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया, ‘हमने दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं, जिसमें सपा विधायक सोलंकी को वहां देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में सपा विधायक को सीट संख्या 31 पर बैठे हुए देखा गया था। हमने जांच शुरू की है।’

उन्होंने कहा कि सपा विधायक के अपराध के बारे में संबंधित अदालत को अवगत कराया जाएगा और फरार विधायक की संपत्ति कुर्की की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सपा विधायक सोलंकी दो आपराधिक मामलों में आरोपित हैं और फरार हैं।

You Might Also Like

तमिलनाडु: बसपा नेता हत्याकांड का 1 आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस हिरासत से भागने का किया था प्रयास
कांग्रेस ने दुर्भावनापूर्ण कारणों से सरदार पटेल के योगदान की अनदेखी की, जेपी नड्डा का आरोप
बेंगलुरु के किशोरवय शतरंज खिलाड़ी प्रणव आनंद बने भारत के 76वें ग्रैंडमास्टर
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
TAGGED:absconding SP MLAfake Aadhaar cardIrfan Solanki
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?