hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फ्रेंच ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज उपाधि बचाने में सफल, 5 सेटों के मैराथन संघर्ष में यानिक सिनर परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > फ्रेंच ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज उपाधि बचाने में सफल, 5 सेटों के मैराथन संघर्ष में यानिक सिनर परास्त
खेलहिन्दी

फ्रेंच ओपन टेनिस : कार्लोस अल्काराज उपाधि बचाने में सफल, 5 सेटों के मैराथन संघर्ष में यानिक सिनर परास्त

Revoi Editor
Last updated: June 9, 2025 2:16 am
Revoi Editor
Published: June 9, 2025
Share
SHARE

पेरिस, 8 जून। रोमांचक संघर्ष की उम्मीद लिए रोलां गैरों स्टेडियम में रविवार की शाम जुटे हजारों दर्शकों को वाकई निराश नहीं होना पड़ा, जो एटीपी विश्व रैंकिंग के शीर्ष दो सितारों – यानिक सिनर व कार्लोस अल्काराज के बीच खेले गए फ्रेंच ओपन टेनिस इतिहास के सबसे लम्बे पुरुष एकल फाइनल के साक्षी बने।

The longest Men's singles final in Roland-Garros history.#RolandGarros pic.twitter.com/wKx915GAIt

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 8, 2025

रोलां गैरों के इतिहास का सबसे लंबा पुरुष एकल फाइनल

फिलिप चेट्रिएं सेंटर कोर्ट की लाल बजरीयुक्त सतह पर कुल पांच घंटे 29 मिनट तक खिंची यह मैराथन कश्मकश अंततः विश्व नंबर दो व गत चैम्पियन स्पेनिश स्टार अल्काराज के पक्ष में छूटी, जिन्होंने दो सेट से पिछड़ने के बाद असाधारण वापसी की और विश्व नंबर एक इतालवी दिग्गज सिनर को 4-6, 6-7 (7-4), 6-4, 7-6 (7-3), 7-6 (10-2) से हराकर उपाधि की रक्षा करने में सफल रहे।

COMEBACK COMPLETE.
TITLE DEFENSE COMPLETE.#RolandGarros pic.twitter.com/PVIKR94s9A

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 8, 2025

अल्काराज ने चौथे सेट में 3-5 पर सर्विस करते वक्त 3 मैच अंक बचाए

वर्ष की दूसरी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में पहली बार फाइनल खेलने उतरे 23 वर्षीय सिनर ने पहले दो सेट ले लिए तो एकबारगी लगा कि कहीं मामला एकतरफा न हो जाए। लेकिन 22 वर्षीय अल्काराज ने यहीं से असाधारण वापसी की। इस क्रम में उन्होंने चौथे सेट में 3-5 पर सर्विस करते वक्त तीन चैम्पियनशिप प्वॉइंट बचाए और दो टाईब्रेकर सहित लगातार तीन सेट जीतने के साथ मेजर फाइनल में अपना रिकॉर्ड 5-0 कर लिया।

CARLOS ALCARAZ DID THE IMPOSSIBLE 🤯🏆#RolandGarros pic.twitter.com/qUggO9zUi2

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 8, 2025

मेजर फाइनल में अल्काराज का रिकॉर्ड 5-0

दूसरे शब्दों में कहें तो अल्काराज ने अब तक पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और उन्हें कभी भी मायूस नहीं होना पड़ा। इनमें पिछले वर्ष यहीं जीती गई उपाधि के साथ विम्बलडन (2023 व 2024) एवं अमेरिकी ओपन (2022) खिताब शामिल हैं।

CARLOS ALCARAZ 🏆🇪🇸#RolandGarros pic.twitter.com/wb6qh7XJJF

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 8, 2025

वहीं दो ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2024 व 2025) व एक अमेरिकी ओपन (2024) के बाद करिअर की चौथी ग्रैंड स्लैम उपाधि के लिए प्रयासरत सिनर को अल्काराज के हाथों लगातार पांचवीं व ओवरआल चार के मुकाबले आठवीं पराजय झेलनी पड़ी। वह अंतिम सेट के सुपर टाईब्रेकर में 0-8 से पिछड़ने के बाद सिर्फ दो अंक ले सके।

Carlitos with nice words for Jannik 🤝#RolandGarros pic.twitter.com/A5zOP9ZFgi

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 8, 2025

सिनर हमवतन एड्रियानो पनाटा का इतिहास नहीं दोहरा सके

सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराने वाले सिनर हमवतन एड्रियानो पनाटा का इतिहास दोहराने में असफल रहे। दरअसल, पनाटा 1976 में यहां फाइनल तक पहुंचने के बाद चैम्पियन भी रहे थे। एड्रियानो व सिनर के बीच यहां इतली का कोई भी पुरुष एकल खिलाड़ी फाइनल तक नहीं पहुच सका है।

You Might Also Like

Google पर ‘कैसे हो’ लिखने पर जवाब मिलेगा ‘कैसन बा’, Translate में जुड़ी ये भाषाएं
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट, एक्टिव रेट एक फीसदी से नीचे
Sant Ravidas Jayanti : सीएम योगी ने संत रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण, लोगों से की विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील
ममता बनर्जी का आरोप – बंगाल के खिलाफ अफवाहें फैला रही भाजपा
‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के जवाब में पीएम बोले – देश कह रहा है ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’
TAGGED:5-set marathon struggleAlcaraz defeats Yannick SinnerCarlos Alcaraz defends the titleFrench Open Tennis
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?