ऑस्ट्रेलियाई ओपन : कार्लोस अल्काराज ने तोड़ा जोकोविच का सपना, करिअर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने
मेलबर्न, 1 फरवरी। विश्व नंबर एक स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्काराज ने रविवार की शाम मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में न सिर्फ 38 वर्षीय सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच का ऐतिहासिक 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना तोड़ा वरन खुद ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में सातवीं मेजर उपाधि अपने नाम कर ली और इसके साथ ही करिअर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र पुरुष खिलाड़ी बन गए।
History 🏆
Career slam complete, take a bow @carlosalcaraz 🇪🇸@wwos • @espn • @tntsports • @wowowtennis • #AO26 pic.twitter.com/pd7ye35TTq
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026
पहला सेट गंवाने के बाद अल्काराज की शानदार वापसी
शीर्षस्थ अल्काराज ने तीन घंटे दो मिनट तक खिंचे फाइनल में पहला सेट तो गंवा दिया, लेकिन उसके बाद 24 बार के अनुभवी ग्रैंड स्लैम विजेता चौथे वरीय जोकोविच पर दबाव बढ़ाना शुरू किया और शानदार वापसी करते हुए 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से खिताबी जीत हासिल कर ली।
Just a 22yo living his dreams 🥹💙 pic.twitter.com/XLT6eorqcK
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026
10 बार के चैम्पियन जोकोविच मेलबर्न पार्क में पहली बार फाइनल में हारे
वहीं रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच की मेलबर्न पार्क में फाइनल में यह पहली हार है। इससे पहले उन्होंने यहां अपने सभी 10 फाइनल में जीत दर्ज की थी।
Another brilliant fortnight from our 10x champ 💫
It's always a pleasure to have you in Melbourne, @DjokerNole 💙 pic.twitter.com/gSXFAFcBHh
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026
उल्लेखनीय है कि जब कोई खिलाड़ी चारों ग्रैंडस्लैम – ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विंबलडन, फ्रेंच ओपन व अमेरिकी ओपन का खिताब जीत लेता है तो उसे करिअर ग्रैंडस्लैम पूरा करना कहते हैं और अल्काराज ने यही कारनामा सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में कर दिखाया। वह फ्रेंच ओपन (2024, 2025), विंबलडन (2023, 2024) व अमेरिकी ओपन (2023, 2025) में पहले ही दो-दो बार सर्वजेता का गौरव अर्जित कर चुके थे, लेकिन मेलबर्न पार्क में पिछले चार प्रयासों में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सके थे।
Alcaraz winning his first #AusOpen title AND becoming the youngest to complete the Career Slam, in front of his idol, Nadal – this is why we pay our internet bills 🥹 pic.twitter.com/qsAVxy0Pbq
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026
खिताबी जीत पक्की करने के बाद अल्काराज ने हाथ से रैकेट छोड़ दिया, वह पीठ के बल जमीन पर गिर गए और अपने हाथ सिर पर रख लिए। जोकोविच से हाथ मिलाने के लिए नेट पर जाने से पहले वह कुछ सेकेंड वहीं रुके। दोनों खिलाड़ियों ने कुछ बातें कीं और जोकोविच खुद से 16 वर्ष युवा प्रतिद्वंद्वी को बधाई देते हुए मुस्कुराए। इसके बाद नया चैम्पियन कोर्ट के एकतरफ लगी कुर्सियों पर बैठे अपने कोच को गले लगाने के लिए दौड़ा और बाद में स्टैंड में अपने पिता और टीम के दूसरे सदस्यों को भी गले लगा।
From Novak, to Rafa. From one legend to another 🙌 pic.twitter.com/gsxs91w4ku
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026
स्पेनिश स्टार ने 16 ब्रेक प्वॉइंट में 5 का फायदा उठाया
गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पांच सेटों में कड़ी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों की तलाश में तीन घंटे से अधिक समय तक दोनों ने जबर्दस्त फिटनेस, खेल और स्टेमिना का नजारा दिखाया। कोई भी खिलाड़ी बड़े अंकों पर हार मानने को तैयार नहीं था। स्पेनिश स्टार ने 16 ब्रेक प्वॉइंट में से पांच का फायदा उठाया जबकि जोकोविच छह ब्रेक प्वॉइंट में से सिर्फ दो को ही अंक में बदल सके।
जोकोविच की राह में रोड़ा बने अल्काराज व सिनर ने मिलकर पिछले 9 मेजर खिताब जीते हैं
देखा जाए तो जोकोविच के 25वें ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने के अभियान पर एक बार फिर अल्काराज और यानिक सिनर में से किसी एक ने रोक लगाई। इन दोनों ने मिलकर पिछले नौ ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। वहीं जोकोविच पिछले वर्ष चारों मेजर स्पर्धाओं में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद मायूस हुए थे।
List of men to complete the Career Grand Slam 👇
Fred Perry
Don Budge
Rod Laver
Roy Emerson
Andre Agassi
Roger Federer
Rafael Nadal
Novak Djokovic🆕Carlos Alcaraz
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2026
सबसे युवा करिअर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की राह में अल्काराज ने डॉन बज का रिकॉर्ड तोड़ा
जोकोविच ने सेमीफाइनल में सिनर को हराया था और ओपन युग में ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनने की राह पर थे, लेकिन अल्काराज ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और खुद 22 वर्ष 272 दिन की उम्र में चारों ग्रैंडस्लैम का एकल खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बने। उन्होंने 1938 की फ्रेंच ओपन चैंपियनशिप में डॉन बज का बनाया रिकॉर्ड तोड़ा, जब वह 22 वर्ष और 363 दिन के थे।
