1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र
  4. महाराष्ट्र : अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से टकराई कार, परिवार के 5 सदस्यों की मौत
महाराष्ट्र : अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से टकराई कार, परिवार के 5 सदस्यों की मौत

महाराष्ट्र : अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से टकराई कार, परिवार के 5 सदस्यों की मौत

0
Social Share

अमरावती (महाराष्ट्र), 28 जून। महाराष्ट्र में अमरावती जिले के धामनगांव रेलवे तालुका में समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) पर रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जब ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भास्कर जीवने, रमेश जीवने, लता जीवने, आरती जीवने और 10 वर्षीय त्रिशा जीवने के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले से अकोला जा रही एक तेज रफ्तार कार समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और गाड़ी के अंदर बैठे यात्रियों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। पीड़ित परिवार चंद्रपुर जिले का रहने वाला है, जो एक इवेंट में शामिल होने के लिए कार से अकोला के लिए निकला था।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, हाईवे सेफ्टी स्क्वॉड और आपात सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। कार के अंदर से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद, मौके का शवों का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल के दृश्य से यही पता चला कि तेज रफ्तार कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code