बॉलीवुड : कटरीना ने शेयर की हाथों पर लगी मेहंदी की तस्वीर, विक्की का नाम खोजते नजर आए फैंस

मुंबई, 19 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके हाथों पर मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करने के कुछ देर बाद ही यह खूब वायरल हो रही है। तस्वीर के बैकग्राउंड में नीले रंग का समुद्र दिख रहा है। ऐसे में तस्वीर को देख फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि यह फोटो विक्की- कटरीना के हनीमून की है। कटरीना की पोस्ट पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

अभिनेत्री की इस तस्वीर को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, नेहा धूपिया समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के प्रशंसक इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल दोनों ने नौ दिसंबर को शादी की है। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी से संबंधित तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में कटरीना के प्रशंसक उनके हाथ में विक्की कौशल का नाम ढूंढ रहे हैं।

हाल ही में हनीमून से मुंबई लौटी अभिनेत्री कटरीना कैफ ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली रसोई की तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने अपने हाथ के बनाए सूजी के हलवे की एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं उनके पति विक्की कौशल ने इस हलवे की तारीफ करते हुए इसे अब तक का बेस्ट हलवा बताया था। अभिनेता विक्की कौशल ने शनिवार को काम पर लौटने के बाद एक तस्वीर को शेयर किया था। अभिनेत्री कटरीना भी जल्दी ही काम पर वापस लौटने वाली है। वह अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर-3 में शूटिंग करती जल्द ही नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular