बॉलीवुड : रणवीर सिंह की फिल्म 83 का लहरा दो गाना हुआ रिलीज

मुंबई, 7 दिसम्बर। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का पहला गाना लहरा दो रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला गाना लहरा दो रिलीज कर गया है। यह गाना देशभक्ति की भावना से सराबोर है। लहरा दो गाना के जरिए वर्ष 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम की विजयी यात्रा को दर्शाया गया है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है।इस सॉन्ग के टीजर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रणवीर सिंह ने कैप्शन लिखा, गियर अप फॉर ग्लोरी।

गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular