Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड : 25 फरवरी को रिलीज होगी आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी

बॉलीवुड : 25 फरवरी को रिलीज होगी आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी

मुंबई, 29 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ठ की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया, गंगूबाई काठियावाड़ी’ की भूमिका में नजर आयेगी।

यह फिल्म मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है।फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन विशेष भूमिका में नजर आयेंगे। भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए नई रिलीज डेट की घोषणा की, जिसके मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी अब 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेडी डॉन के किरदार में आलिया

इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। काफी पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इसका ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था।

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा वो फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी भी रिलीज पोस्टपोन कर दी गई।इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments