hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

Revoi Editor
Last updated: December 2, 2025 5:18 pm
Revoi Editor
Published: December 2, 2025
Share
SHARE

पटना, 2 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार मंगलवार को निर्विरोध और सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष चुन लिए गए। चुनाव की औपचारिक घोषणा होते ही सदन में ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज उठे।

#Live :- 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष का निर्वाचन, मंगलवार 2 दिसंबर 2025 https://t.co/1vPdPzcLq7

— Janata Dal (United) (@Jduonline) December 2, 2025

‘मेरे लिए सरकार और विपक्ष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे’

विधानसभा स्पीकर चुने जाने के बाद प्रेम कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवद् गीता के श्लोक से की। उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने सर्वसहमति से मुझे चुना, इसके लिए मैं आभारी हूं। अध्यक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य होगा कि मैं सदन के नियमों का पालन करते हुए सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करूं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि विचारों की विविधता के बीच संवाद को बढ़ावा मिले। हमें जनता की सेवा का अवसर मिला है। मेरे लिए सरकार और विपक्ष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे।’

माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar ने सर्वसम्मति से चुने गए माननीय विधानसभा अध्यक्ष @DrPremKrBihar जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री जी ने उम्मीद जताया कि पूरा सदन माननीय अध्यक्ष को सदन संचालन में सहयोग करेगा।#Bihar #BiharVidhanSabha#NitishKumar #JDU… pic.twitter.com/nljJqmq54O

— Janata Dal (United) (@Jduonline) December 2, 2025

सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव खुद प्रेम कुमार को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर बधाई दी। सीएम नीतीश कुमार ने उनकी जीत पर पूरे सदन की तरफ से शुभकामनाएं दीं और सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भी बधाई दी।

वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता माननीय @DrPremKrBihar जी को 18वीं बिहार विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @samrat4bjp जी, एवं श्री @VijayKrSinhaBih जी तथा माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ.… pic.twitter.com/eLHTzuMa6R

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 2, 2025

तेजस्वी यादव ने दी बधाई

तेजस्वी यादव ने डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं हैं। तेजस्वी ने कहा कि प्रेम कुमार ज्ञान और मोक्ष की धरती से आते हैं, इसलिए उस धरती को भी नमन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को साथ लेकर चलेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए किसी को निराश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है।

सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी के चुने जाने पर श्री @yadavtejashwi जी का राष्ट्रीय जनता दल एवं विपक्ष के सभी दलों की ओर से संबोधन:#TejashwiYadav #RJD #Bihar pic.twitter.com/JkS2PMMFGH

— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 2, 2025

अनुभव, जीत और भरोसे का चेहरा

गया टाउन से लगातार नौवीं बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार बिहार की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं। 1990 से लगातार चुनाव जीतना किसी भी नेता के लिए बड़ी उपलब्धि है और इसी वजह से वे बिहार विधानसभा के सबसे अनुभवी विधायकों में शामिल हैं। 2025 में भी उन्होंने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई। यह जीत उनके ऊपर जनता के भरोसे और उनकी लोकप्रियता को और मजबूत करती है।

लंबा प्रशासनिक अनुभव

69 वर्षीय डॉ. प्रेम कुमार का प्रशासनिक अनुभव भी बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा है। वह कई अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं — कृषि, पशुपालन, पर्यटन, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण।

You Might Also Like

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 9 मजदूरों की मौत
वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में अखिलेश यादव ने कसा तंज तो अमित शाह ने ली चुटकी
बॉलीवुड : अभिनेत्री नीतू सिंह ने पूरी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग
पद्म विभूषण कल्याण सिंह की जयंती आज : अमित शाह और सीएम योगी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, नीतीश कुमार ने बनाई दूरी
TAGGED:Bihar Legislative AssemblyBJPDr Prem KumarPrem Kumar unanimously elected Speaker
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?