hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार- कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार- कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार- कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

Revoi Editor
Last updated: September 15, 2025 3:12 pm
Revoi Editor
Published: September 15, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 सितंबर। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे के बीच सोमवार को भागलपुर की प्रस्तावित बिजली परियोजना को लेकर सवाल खड़े किए और दावा किया कि चुनाव में हार तय देखते हुए अदाणी समूह को 1,050 एकड़ जमीन की सौगात दी गयी। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह आरोप भी लगाया कि यह ‘डबल लूट’ है क्योंकि इस सयंत्र से बनने वाली बिजली बिहार के लोगों को 6.75 रुपये प्रति यूनिट बेची जाएगी जबकि दूसरे कुछ राज्यों में तीन-चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची जा रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर अदाणी समूह और बिहार सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पूर्णिया जिले का दौरा कर रहे हैं और 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह भागलपुर के पीरपैंती में 800 मेगावाट की तीन ताप विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि यह बिहार में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा, 25,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में भागलपुर के पीरपैंती में 10 लाख पेड़, 1,050 एकड़ जमीन ‘राष्ट्र सेठ’ गौतम अदाणी को बिजली संयंत्र लगाने के लिए एक रुपये प्रतिवर्ष पर 33 साल के लिए दे दी गई।’’ उन्होंने दावा किया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर थे वहां के ग्रामीणों को नजरबंद कर दिया गया ताकि वे धरना न दे सकें।

खेड़ा ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में जब चुनाव हुए तो उससे पहले बिजली संयंत्र परियोजना और धारावी गौतम अदाणी को दे दिया। इसी तरह, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव से पहले परियोजनाएं अदाणह समूह को दी गई।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जब भाजपा को लगता है कि वह चुनाव हार जाएगी तो उससे पहले गौतम अदाणी को सौगात दे जाती है। खेड़ा ने यह दावा किया कि बिहार की जमीन पर, बिहार के पैसे से बना हुआ संयंत्र, बिहार के कोयले से बनी हुई बिजली, बिहार के लोगों को ही 6.75 रुपये प्रति यूनिट में बेची जाएगी। उनका कहना था, ‘‘यह लूट के बाद ‘डबल लूट’ है।’’

You Might Also Like

बजट पर बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी – ‘जेबकटुआ बन गई है यह सरकार, जेब से 1000 लेकर हमें 200 देती है’
विधानसभा में अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी पर सीएम योगी का तंज – वह भाग गए हैं….
कर्नाटक : बसवराज बोम्मई होंगे नए मुख्यमंत्री, येदियुरप्पा की जगह संभालेंगे राज्य की कमान
Dollar vs Rupee: पहली बार 81 के पार पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे निचला स्तर
इटावा में बोले पीएम मोदी -‘मेरे और योगी जी के बच्चे नहीं हैं’, हम आपके बच्चों के लिए खप रहे हैं’
TAGGED:adani groupbiharBihar electionsBihar tourDouble loot
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?