hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : कप्तान कोहली को बर्थडे गिफ्ट, स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत से तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : कप्तान कोहली को बर्थडे गिफ्ट, स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत से तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : कप्तान कोहली को बर्थडे गिफ्ट, स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत से तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2021 11:13 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2021
Share
SHARE

दुबई, 5 नवंबर। भारत ने शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर12 चरण में धमाकेदार प्रदर्शन किया और कमजोर स्कॉटलैंड के खिलाफ 81 गेंदों के शेष रहते आठ विकेट की बड़ी जीत से न सिर्फ कप्तान विराट कोहली को उनके 33वें जन्मदिन का शानदार उपहार दिया वरन ग्रुप दो में तीसरे स्थान पर पहुंचने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदें भी जीवंत रखीं।

शानदार गेंदबाजी के बाद राहुल व रोहित ने रंग जमाया

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वस्तुतः भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद व बल्ले, दोनों से जबर्दस्त खेल दिखाया। चार मैचों में पहली बार टॉस जीतने वाली विराट की टीम ने स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा तो गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 17.4 ओवरों में 85 पर ही समेट दिया। उसके बाद लोकेश राहुल (50 रन, 19 गेंद, तीन छक्के, छह चौके) और रोहित शर्मा (30 रन, 16 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) की विस्फोटक बल्लेबाजी से 6.3 ओवरों में ही दो विकेट पर 89 रन बनाकर धमाकेदार जीत हासिल कर ली।

बेहतर रन रेट के सहारे अफगानिस्तान को चौथे स्थान पर धकेला

अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों पराजयों का दंश अब तक झेल रही टीम इंडिया दूसरी जीत के बाद ग्रुप दो में अफगानिस्तान को चौथे स्थान पर धकेलने में भी सफल रही। इसके लिए भारत को 7.1 ओवरों में जीत हासिल करनी थी और उसने यह काम 6.3 ओवरों में ही कर लिया। दिलचस्प तो यह रहा कि रन रेट की इसी आपाधापी में भारत को गेंदों के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसकी सबसे बड़ी जीत भी मिल गई।

फिलहाल न्यूजीलैंड पर अफगानिस्तान की जीत से ही बनेगी उम्मीद

फिलहाल ग्रुप की मौजूदा तस्वीर अब भी यही कहानी कह रही है कि न्यूजीलैंड (चार मैचों में छह अंक) के खिलाफ सात नवंबर को खेले जाने वाले मैच में अफगानिस्तान (चार मैचों में चार अंक) की जीत से ही टीम इंडिया की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीद बनेगी। लेकिन यदि न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो अफगानिस्तान के साथ भारत का शटर उसी दिन गिर जाएगा और फिर आठ नवंबर को नामीबिया के साथ उसका अंतिम मैच निरर्थक होकर रह जाएगा।

भारत बनाम स्कॉटलैंड मैच का स्कोर कार्ड

स्कॉटिश पारी की बात करें तो चौथे ओवर में रविचंद्रन अश्विन (1-29) के खिलाफ लगातार तीन चौके जड़ने वाले ओपनर ओपनर जॉर्ज मुन्से (24 रन, 19 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने चमक बिखेरने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर केल कोट्जर को निबटा कर जसप्रीत बुमराह (2-10) गेट खोल चुके थे। मुन्से को मो. शमी (3-15) ने अपना पहला शिकार बनाया और उसके बाद मिशेल लीस्क (21 रन, 12 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ही 20 के ऊपर जा सके। ‘मैन ऑफ द मैच’ रवींद्र जडेजा (3-15) ने लीस्क सहित मध्यक्रम बल्लेबाजी ध्वस्त की।

मौजूदा संस्करण में भारत की ओर से सबसे तेज पचासा

जवाबी काररवाई में राहुल और रोहित त्वरित जीत का लक्ष्य लेकर उतरे थे। यही वजह थी कि भारत टूर्नामेंट का सबसे तेज पचासा (23 गेंदों पर 53 रन) बनाने में सफल हो गया। हालांकि 30 गेंदों पर 70 रनों की भागीदारी टूट गई, जब ब्रैड ह्वील की मारक यॉर्कर पर रोहित बोल्ड हो गए। दूसरी तरफ राहुल विजयी छक्का जड़ने में 82 के योग पर कैच दे बैठे। फिलहाल कोहली (नाबाद दो रन) की मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव (नाबाद छह रन, दो गेंद, एक छक्का) ने विजयी छक्का जड़ दिया।

You Might Also Like

इसरो ने जारी किया ताजा अपडेट : चंद्रयान-3 ने धरती पर भेजी अहम जानकारी, चंद्र सतह पर सल्फर मिलने की पुष्टि
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले के तथ्यों से ध्यान भटकाना चाहता है भाजपा का आईटी सेल, कांग्रेस का आरोप
सूडान से 64,000 से अधिक लोगों ने इथियोपिया में प्रवेश किया: संयुक्त राष्ट्र
PM Modi: विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी, कुछ ऐसे रूप में आए नजर, देखें तस्वीरें
भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामले 8 लाख से नीचे, मृतकों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम
TAGGED:Birthday gift to Captain KohliCricketindiaScotlandT20 world cupteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?