1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. बिहार: तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर गिरिराज सिंह का तंज, कहा- परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर होता
बिहार: तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर गिरिराज सिंह का तंज, कहा- परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर होता

बिहार: तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर गिरिराज सिंह का तंज, कहा- परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर होता

0
Social Share

पटना, 22 फरवरी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जन विश्वास यात्रा निकाले हैं, वो परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर होता। जो व्यक्ति आज तक परिवार से बाहर ना निकला हो और आरोपों में घिरा रहा हो, वो क्या जन विश्वास यात्रा निकालेंगे?…”

अश्विनी चौबे ने भी साधा निशाना

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरे भाई यह ढोंगी चरित्र वाले लोग पहले परिवार का संवाद खत्म करें फिर जनता के साथ संवाद करना। यह परिवारवाद वाले हमसे लड़ने आएंगे। जमानत जब्त हो जाएगा, चिंता मत करो मां बाप दोनों मिलकर जेल जाएंगे, और बेटा बेटी दोनों सब जेल जाएंगे, चिंता मत करो। इन्होंने क्या काम किया है, या तो इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। लूट की है, जमीन के बदले पैसे की लूट की है, नौकरी के बदले पैसा लूटा है, इनको कहने का कोई अधिकार नहीं है। इसकी जांच कराएगी सरकार, जांच चल भी रही है।

32 जनसभाओं को संबोधित करेंगे तेजस्वी

बता दें कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनाने के बाद राज्य की जनता को 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां बताने और उनका विश्वास हासिल करने के लिए 20 फरवरी से ‘जन विश्वास यात्रा’ शुरू की है। 20 फरवरी से 29 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान तेजस्वी राज्य भर में 32 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह लगभग एक हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code