hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पेरिस ओलम्पिक में भारत को बड़ा झटका : वजन बढ़ने से विनेश फोगाट आयोग्य घोषित, नहीं लड़ पाएंगी फाइनल बाउट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पेरिस ओलम्पिक में भारत को बड़ा झटका : वजन बढ़ने से विनेश फोगाट आयोग्य घोषित, नहीं लड़ पाएंगी फाइनल बाउट
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पेरिस ओलम्पिक में भारत को बड़ा झटका : वजन बढ़ने से विनेश फोगाट आयोग्य घोषित, नहीं लड़ पाएंगी फाइनल बाउट

Revoi Editor
Last updated: August 7, 2024 2:09 pm
Revoi Editor
Published: August 7, 2024
Share
SHARE

पेरिस, 7 अगस्त। पेरिस ओलम्पिक खेलों में भारतीय उम्मीदों को आज बड़ा झटका लगा, जब महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट को उनके स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले निर्धारित से अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस दिल तोड़ देने वाली खबर ने भारतीय ओलम्पिक दल सहित करोड़ों खेल प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया।

इन नियमों के तहत अयोग्य घोषित की गईं फोगाट

दरअसल, ओलम्पिक कुश्ती में प्रत्येक भार वर्ग की इवेंट दो प्रतियोगिता दिनों में आयोजित की जाती है। प्रत्येक कैटेगरी के लिए चिकित्सा नियंत्रण और वजन पहले प्रतियोगिता दिवस की सुबह में होता है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, फाइनल और रेपेचेज के लिए क्वालीफाई कर चुके एथलीटों का फिर से वजन लिया जाता है। विश्व कुश्ती के नियमों के अनुसार, यदि कोई पहलवान प्रतियोगिता के किसी भी दिन (प्रिलिमिनरीज, रेपेचेज और फाइनल राउंड) में वेट-इन में विफल रहता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।

🇮🇳🚨 𝗔 𝗦𝗛𝗢𝗖𝗞𝗜𝗡𝗚 𝗧𝗨𝗥𝗡 𝗢𝗙 𝗘𝗩𝗘𝗡𝗧𝗦! According to ANI, in a bizarre twist of fate, Vinesh Phogat has been disqualified on the day of her Gold medal bout due to marginally exceeding the weight limit (roughly 100 grams) in the women's freestyle 50kg event.

💔 A… pic.twitter.com/k2Adw3ojgR

— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) August 7, 2024

वेट-इन के दौरान वजन निर्धारित से 100 ग्राम ज्यादा निकला

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट प्रतियोगिता के शुरुआती दिन प्रतिस्पर्धा के लिए पात्र थीं, लेकिन दूसरे दिन की सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से थोड़ा अधिक था। बताया जाता है कि विनेश का वजन निर्धारित से लगभग दो किलोग्राम ज्यादा हो गया था। उन्होंने सारी रात जॉगिंग व अन्य एक्सरसाइज से वजन घटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वेट-इन के दौरान वह निर्धारित से 100 ग्राम ज्यादा निकला।

IOA ने किया विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने एक बयान में कहा, ‘यह दुखद है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने की खबर साझा कर रहा है। टीम के रातभर के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक रहा। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। हम मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।’

🚨 It is with regret that the Indian contingent shares news of the disqualification of Vinesh Phogat from the Women’s Wrestling 50kg class. Despite the best efforts by the team through the night, she weighed in a few grams over 50kg this morning. No further comments will be made…

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 7, 2024

विनेश ने तीन बड़ी बाउट जीतकर ऐतिहासिक फाइनल में बनाई थी जगह

उल्लेखनीय है कि गैर वरीय विनेश ने बुधवार को तीन मुकाबले जीतकर इतिहास रचते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। तीन बार की राष्ट्रकुल खेल चैम्पियन विनेश ने शुरुआती दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त और ओलम्पिक व विश्व विजेता जापानी मल्ल युई सुसाकी का अपराजेय क्रम तोड़ते हुए स्तब्धकारी जीत हासिल की।

अमेरिकी सारा हिल्डेब्रांट से स्वर्ण पदक के लिए होना था मुकाबला

विनेश ने क्वार्टरफाइनल मैच में यूक्रेन की पूर्व यूरोपीय चैंपियन ओक्साना लिवाच को शिकस्त दी और उसके बाद क्यूबा की मौजूदा पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन युसनेलिस गुज़मान को हराने के साथ ओलम्पिक कुश्ती के फाइनल में प्रवेश पाने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान का श्रेय अर्जित किया था। फाइनल में आज शाम विनेश फोगाट का सामना छठी वरीयता प्राप्त यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से होना था।

You Might Also Like

UP विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं पर फोकस करेगी भाजपा, 16 लाख युवा मतादाता को पार्टी से जुड़ने का बनाया प्लान
दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश – एलजी वीके सक्सेना से सीधे आदेश लेना बंद करें
झारखंड के देवघर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से उड़े बस के परखच्चे, 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
डोमिनिकन गणराज्य : नाइट क्लब में कॉन्सर्ट के दौरान छत ढहने से 110 लोग मरे, 200 से ज्यादा घायल
शेयर बाजार की उड़ान जारी : सेंसेक्स पहली बार 80000 अंक के पार बंद, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर
TAGGED:Big setback for IndiaParis OlympicsVinesh Phogat disqualified due to overweight
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?