1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

0
Social Share

नई दिल्ली, 19 नवंबर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुलढाना से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस अवसर पर महिला शक्ति को दर्शाने के लिए 19 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाएं चलेंगी। इस पहल में महिला सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगी।

  • कांग्रेस से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी होंगी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। इस यात्रा में महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से भी कांग्रेस पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगी। बताते चले की भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र से गुजरते हुए नांदेड़, हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर कर लिया है। यात्रा अब अकोला और बुलढाणा जिलों से गुजर रही है। बता दें कि 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा पत्र जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला। फिलहाल पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिट्ठी छोड़ने वाले शख्स की तलाश कर रही है। बता दें कि इस पत्र में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में स्थित खालसा कालेज में रुकने पर बम से उड़ाये जाने की धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 अक्टूबर से मध्य प्रदेश से शुरू हुई थी। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code