hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को सहूलियत देने के आरोप में बरेली जेल अधीक्षक निलंबित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को सहूलियत देने के आरोप में बरेली जेल अधीक्षक निलंबित
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को सहूलियत देने के आरोप में बरेली जेल अधीक्षक निलंबित

Vinayak Barot
Last updated: April 4, 2023 9:01 pm
Vinayak Barot
Published: April 4, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 4 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की बरेली जिला जेल में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई व पूर्व विधायक अशरफ से अपराधियों की नियम विरुद्ध मुलाकात कराने और सहूलियत देने के आरोप में जेल अधीक्षक राजीव शुक्‍ला  को निलंबित किया गया है। कारागार महानिदेशक एसएन साबत ने मंगलवार को इस आशय की पुष्टि की।

कारा उप महानिरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई काररवाई

जेल सूत्रों ने बताया कि कारा उप महानिरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक राजीव शुक्‍ला को निलंबित किया गया है। इससे पहले जेलर राजीव कुमार मिश्रा, मुलाकात अधिकारी डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह और पांच वार्डरों को निलंबित कर दिया गया था। इनमें से दो वार्डर गिरफ्तार हो चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्‍या के बाद मिले इनपुट के आधार पर बरेली जेल के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर कारा उप महनिरीक्षक आर.एन. पांडेय को जांच सौंपी गई थी। पांडेय ने हाल ही में अपनी जांच रिपोर्ट कारागार महानिदेशक को सौंप दी थी।

दंडित किये गये अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर अशरफ को सहूलियत देने का आरोप है। इससे पहले अशरफ से बिना पर्ची शूटरों और गुर्गो की मुलाकात कराने के मामले में बिथरी चैनपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ ने भी साजिश रची

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड की जांच में यह बात सामने आई कि बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ ने भी साजिश रची और अपराधियों से मिलकर उसे अमलीजामा पहनाने में भूमिका निभाई। इसी क्रम में उमेश पाल की हत्या से 13 दिन पहले 11 फरवरी को बरेली जेल में अतीक गिरोह के नौ अपराधियों ने अशरफ से मुलाकात की थी।

You Might Also Like

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: भगवान राम की तस्वीर वाली विशेष साड़ी सूरत से भेजी जाएगी अयोध्या
यूपी : सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर बोला हमला, कहा- दंगाइयों को देते थे संरक्षण
सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने सीजेआई को पत्र लिखा, न्यायपालिका को कमजोर करने के प्रयासों पर जताई चिंता
रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को को 4-1 से हरा भारत ने कटाया विश्व ग्रुप-1 प्लेऑफ का टिकट
हार्दिक व पंत ने कीर्तिमानों की झड़ी के बीच भारत को दिलाई एक दिनी सीरीज, अंतिम मैच में इंग्लैंड 5 विकेट से परास्त
TAGGED:Atiq AhmedAtiq's brother AshrafBareilly JailJail Superintendent suspended
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

MP Result: नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज सरकार के इन 12 मंत्रियों को देखना पड़ा हार का मुंह

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 4, 2023
पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, अब तक 292 प्रत्याशी घोषित
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का दूसरा दिन : ऊपरी ढांचे की कराई गई वीडियोग्राफी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
અમદાવાદમાં હવે રાત્રે 12 વાગ્યા સુધી દુકાનો ખુલ્લી રાખી શકાશે
उत्तर प्रदेश : धर्मांतरण में शामिल रैकेट कर रहा था 7 कोड वर्ड का प्रयोग, एक कोड अब भी अबूझ पहेली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?