hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को को 4-1 से हरा भारत ने कटाया विश्व ग्रुप-1 प्लेऑफ का टिकट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को को 4-1 से हरा भारत ने कटाया विश्व ग्रुप-1 प्लेऑफ का टिकट
खेलहिन्दी

रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को को 4-1 से हरा भारत ने कटाया विश्व ग्रुप-1 प्लेऑफ का टिकट

Vinayak Barot
Last updated: September 17, 2023 9:14 pm
Vinayak Barot
Published: September 17, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 17 सितम्बर। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने रविवार को यहां विश्व टीम स्पर्धा की श्रेष्ठता के प्रतीक डेविस कप से यादगार विदाई ली, जब उनकी टीम ने विश्व ग्रुप-2 टाई में मोरक्को को 4-1 से धोकर रख दिया। इसके साथ ही भारत ने विश्व ग्रुप-1 प्लेआफ का टिकट कटा लिया, जो 2024 में खेला जाएगा।

Rohan Bopanna🇮🇳 – Wrapping up a remarkable Davis Cup Journey 🎾#DavisCup #INDvMAR #DavisCup2023 pic.twitter.com/2wgbM4lFI6

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 17, 2023

बोपन्ना-भांबरी की युगल रबर में आसान जीत

गोमती नगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो मुकाबला 1-1 से बराबरी था। लेकिन पिछले हफ्ते यूएस ओपन में सर्वाधिक उम्रदराज ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट बनकर इतिहास रचने वाले 43 वर्षीय बोपन्ना ने युगल रबर जीतने में ज्यादा वक्त नहीं लिया और युकी भांबरी के साथ मिलकर इलियट बेंचेट्रिट-यूनुस लालामी लारौसी की मोरक्कन जोड़ी को 6-2, 6-1 से शिकस्त दे दी।

From 1-1 to 3-1 , team India shines in the Davis Cup…🎾🇮🇳❤️

Nagal soars yet again and his singles victory seals the deal as India clinches a decisive 3-1 victory over Morocco in the Davis Cup World Group II tie against Morocco….🔥🔥😍😍 #DavisCup #TeamIndia pic.twitter.com/Hk0kUv0Yov

— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) September 17, 2023

सुमित नागल ने अपनी लगातार दूसरी जीत से भारत को दिलाई निर्णायक बढ़त

इस बीच पिछली शाम दूसरा एकल जीत भारत को 1-1 की बराबरी करने वाले एटीपी रैकिंग में 156वें क्रम के खिलाड़ी सुमित नागल ने दूसरे दिन भी अपना पराक्रम जारी रखा और पहले उलट एकल में यासीन डिलीमी को एक घंटा 43 मिनट में 6-3, 6-3 से हराकर भारत को 4-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंत में औपचारिकतावश खेले गए डेड रबर में दिग्विजय प्रताप सिंह ने वालिद अहौदा को एक घंटा 48 मिनट में 6-1, 5-7, 10-6 से हार कर भारत की जीत पर 4-1 से अंतिम मुहर लगा दी।

From the court to the heart! 🎾❤️🇮🇳

Team India's 3-1 win over Morocco, in the Davis Cup World Group II tie brought our national flag to center stage. A fitting tribute to the legendary Rohan Bopanna, who played his last Davis Cup match in style. 🇮🇳🏆 #DavisCup #IndiavsMorocco pic.twitter.com/gEoNaizzHY

— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) September 17, 2023

बोपन्ना ने विदाई डेविस कप मैच जीतने के बाद सबका अभिवादन स्वीकार किया

फिलहाल रविवार का दिन बोपन्ना के नाम रहा, जो भारत की ओर से करिअर का अंतिम डेविस कप मैच खेलने उतरे थे। एक क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप ने उनके 21 वर्ष के शानदार लंबे डेविस कप करियर का अंत कर दिया। कोर्ट पर बोपन्ना-भाम्बरी का तालमेल बेहतरीन दिखाई दिया। उन्होंने मोरक्को की जोड़ी को आसानी से मात दी। बोपन्ना के शक्तिशाली फोरहैंड का विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था।

End of an Era, a spectacular conclusion to a remarkable Davis Cup journey of @rohanbopanna.

A journey that will forever be etched in history …🇮🇳🎾❤️

Bopanna and Bhamri close the chapter with a resounding 6-2 6-1 victory against Morocco as India takes the lead 2-1 in the tie pic.twitter.com/85gvE2aaWK

— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) September 17, 2023

अंततः विदाई डेविस कप मैच में जीत के साथ बोपन्ना ने अपना मुकाबला देखने आए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य से हाथ मिलाया। वह तिरंगे में लिपटे हुए हाथ हिलाते हुए, हर स्टैंड में फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए कोर्ट के चारों ओर घूमे।

You Might Also Like

ट्रंप की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से ह्वाइट हाउस में मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया आग्रह
वक्फ बोर्ड संशोधिन बिल के खिलाफ भड़के ओवैसी, कहा – ‘आप दुश्मन हैं मुसलमानों के, इसका सबूत है ये…’
भारत और चीन के बीच इसी माह शुरू होंगी सीधी उड़ानें, 5 वर्ष बाद बहाल हो रही हवाई सेवा
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज – बिजली संकट के लिए पं. नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे या राज्यों को?
UP के हापुड़ में कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी, चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम
TAGGED:Davis Cupgets ticket for World Group-1 playoffIndia defeated Morocco 4-1Rohan BopannaRohan Bopanna's memorable farewell
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?